×

Vikas Dubey Property: गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्ति जब्त, प्रशासन चला सकता है बुलडोजर

Kanpur Bikru Case: एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कुल 67 करोड़ की संपत्ति कानपुर और लखनऊ से जब्त किया।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 May 2022 5:36 AM GMT
Vikas Dubey
X

गैंगस्टर विकास दुबे (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Vikas Dubey Property: हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) के एनकाउंटर के बाद प्रशासन लगातार कानपुर के बहुचर्चित बिकरु कांड (Kanpur Bikru Case) से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में प्रशासन की ओर से गैंगस्टर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों से जुड़े 60 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

कानपुर और लखनऊ में जब्त हुईं संपत्तियां

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे तथा उससे जुड़े हुए अन्य लोगों पर कार्रवाई करते हुए एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने डीएम को एक रिपोर्ट दिया। एसपी आउटर की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने विकास दुबे समेत उसकी पत्नी तथा अन्य रिश्तेदारों के कई चल संपत्तियों को अटैच कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे और उसने रिश्तेदारों से जुड़ी यह संपत्तियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा कानपुर के बिकरू, चौबेपुर और कानपुर देहात क्षेत्र में मौजूद हैं।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में इन सभी चल संपत्तियों को जब्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों से जुड़े कुल 13 अचल तथा चल संपत्तियों को राजधानी लखनऊ और कानपुर के अलग-अलग हिस्सों में जब किया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story