×

Kanpur News: केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानपुर को मिल सकती है जगह, मंत्री की दौड़ में हैं ये दो दिग्गज नेता

केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानपुर के कानपुर नगर से सांसद सत्यदेव पचौरी व कानपुर देहात से सांसद देवेंद्र सिंह भोले में से किसी एक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Avanish Kumar
Published on: 6 July 2021 6:31 AM GMT (Updated on: 6 July 2021 6:39 AM GMT)
Union Cabinet Expansion
X

सांसद देवेंद्र सिंह भोले-सांसद सत्यदेव पचौरी: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब मात्र 9 से 10 महीने का समय ही बाकी रह गया है। जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू करते हुए पार्टी की कमियों की समीक्षा भी शुरू कर दी है और जहां कुछ दिन पहले ही योगी सरकार ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर लिखे गए मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया है, तो वहीं अब केंद्र सरकार चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के अंदर जातिगत समीकरण को ठीक करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की तैयारी कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश के कई चेहरे शामिल कर लिए जाएंगे जिसमे कानपुर को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की बात जोरों पर है और माना जा रहा है कि कानपुर नगर से सांसद सत्यदेव पचौरी व कानपुर देहात से सांसद देवेंद्र सिंह भोले में से किसी एक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

मंत्री की दौड़ में पचौरी सबसे आगे -

माना जा रहा है कि अगर कानपुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है दौड़ में सबसे आगे सत्यदेव पचौरी चल रहे हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह ब्राह्मणों को साधना को लेकर दिख रही है माना जा रहा है कि ब्राह्मणों की नाराजगी को कम करने के लिए कानपुर से ब्राह्मण को ही मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है और अगर ब्राह्मणों की रिझाने की बात को देखते हुए फैसला लिया जाता है तो निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल में सबसे आगे सत्यदेव पचौरी ही चल रहे हैं।

मंत्री की दौड़ में भोले भी पीछे नहीं -

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की दौड़ में सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी पीछे नहीं हैं इसके पीछे की मुख्य वजह जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले नेताओं में से एक है और अगर जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को देखते हुए फैसला लिया गया तो कानपुर देहात से सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी पीछे नहीं है और उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जाएगा। क्योंकि जनता के बीच उनकी क्या पकड़ है वह पार्टी को दिखा चुके हैं और कुछ दिन पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में वह पार्टी को अपनी ताकत दिखा चुके हैं और उन्होंने अपनी बहू नीरज रानी को निर्दलीय चुनाव लड़ाते हुए सपा, बसपा व खुद भाजपा को झटका देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहू को बैठाने में कामयाब रहे हैं और इसके पीछे की वजह जनता के बीच अच्छी पाठ मानी जा रही है ऐसे में सांसद देवेंद्र सिंह भोले का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

दोनों ही नेताओं को बुलाया गया दिल्ली -

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी तो वही कानपुर देहात से सांसद देवेंद्र सिंह भोले को दिल्ली बुलाया गया है दिल्ली से आए बुलावे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों ही नेता कानपुर से दिल्ली के लिए जा चुके हैं अब सिर्फ यह तय होना बाकी है कि दोनों में से किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि देश में नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं जिसके चलते आज देर शाम एक बड़ी बैठक भी होनी है पार्टी सूत्रों की माने तो पिछले 2 से 3 दिनों के अंदर मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है और कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो वहीं कई नए मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं और सबसे ज्यादा तवज्जो उत्तर प्रदेश को दिए जाने की चर्चा चल रही है और उसके पीछे के मुख्य मजा 2022 विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story