×

Kanpur news: रेप के बाद हत्या की आशंका, नहर में मिला महिला का अर्धनग्न शव

Kanpur news: साढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरईगढ़ नहर में आज एक महिला का शव झाड़ियों में फंसा उतरा रहा था। ग्रामीणों की निगाह शव पर पड़ते ही स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

Anup Pandey
Published on: 27 Feb 2024 1:09 PM GMT
Uttar Pradesh
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media 

Kanpur news: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरईगढ़ नहर में अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में फसा देख हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर मृतक महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

नहर में उतराता मिला शव

साढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरईगढ़ नहर में आज एक महिला का शव झाड़ियों में फंसा उतरा रहा था। ग्रामीणों की निगाह शव पर पड़ते ही स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को बाहर निकलवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने दी जानकारी

ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात महिला का नहर में उतराता हुआ शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के शव को देख दुष्कर्म के दौरान हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। आस-पास के ग्रामीणों से भी इस महिला की जानकारी ले जा रही है। महिला के शव पर एक वस्त्र को छोड़ और कुछ नहीं था।

2021 में भी मिला था एक महिला का शव

कुछ समय पहले भी साढ़ थाना क्षेत्र के नहर किनारे से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। ग्रामीणों ने बंबी के ऊपर एक अज्ञात महिला का शव देखा था। जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। हाथ बंधे होने से महिला के साथ रेप होने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे ही मामले कानपुर शहर के कई थानों में पड़े है। जिसमें अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि सांढ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बंबा किनारे मिला है। फॉरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य एकत्र कर जांच की गई है। वहीं पुलिस भी जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान के लिए प्रयास जारी है। पुलिस ने बतया है कि आगे की कार्यवाही जारी है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story