×

8 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव, दो थानों की पुलिस करती रही तमाशा

Admin
Published on: 6 March 2016 8:39 AM GMT
8 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव, दो थानों की पुलिस करती रही तमाशा
X

कानपुर: लोको कॉलोनी रेलवे ट्रैक पर करीब आठ घंटे तक एक युवक का शव पड़ा रहा, लेकिन संवेदनहीन कानपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। शव के आसपास घंटों जानवर मंडराते रहे, लेकिन पुलिस ने शव को वहां से हटाना जरूरी नहीं समझा। एक जीआरपी सिपाही ने बताया कि बाबूपुरवा थाने और रेल बाजार थाने की पुलिस कह रही है कि शव उनके क्षेत्र में नहीं है। आठ घंटे तक जब पुलिस ने शव को वहां से नहीं हटाया तो जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

-लोको कॉलोनी रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा था।

-शव का धड़ गर्दन से लगभग अलग हो चुका था।

-आशकां जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है या मर्डर करके उसे यहां फेंका गया है।

नीचे की स्लाइड्स में देखिए, घटना की कुछ और तस्वीरें...

[su_slider source="media: 12962,12963,12964,12965,12966" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story