×

सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

:प्रदेश में आलू किसानों व कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर समाजवादी नगर इकाई ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे सपाईयों को काबू करने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोक हुई। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठी पटक कर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी करनी पड़ी।विधायकों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया।जहां पुलिस कार्य

Anoop Ojha
Published on: 27 Jan 2018 2:05 PM GMT
सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार
X
सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

कानपुर:प्रदेश में आलू किसानों व कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर समाजवादी नगर इकाई ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे सपाईयों को काबू करने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोक हुई।मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठी पटक कर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी करनी पड़ी।विधायकों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया।जहां पुलिस कार्यवाही में जुट गई है,वहीं गिरफ्तारी को लेकर सपाईयों ने प्रदेश भर में आन्दोलन की चेतावानी दी है।

परेड स्थित शिक्षक पार्क में शनिवार सुबह से सपा जिलाध्यक्ष मोईन खान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश के आलू किसानों की दुर्दशा व बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सपाइयों ने प्रदेश की योगी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने कहा, प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया। हत्या, लूट, बलात्कार और महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। बेटियों का घरों से निकलना जोखिम भरा हो गया है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां ने कहा, खाद, पानी, बिजली की समस्या से किसान बेहाल हैं। रेप, हत्या, लूट और महिलाओं के उत्पीड़न प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम सड़कों पर गुंडई कर रहे हैं।

सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन,विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आलू किसानों की दुर्दशा हो गई है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यहां पर मौजूद पार्टी नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता परेड चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें जाम लगाने व रोका गया। जिस पर उनकी पुलिस से नोंकझोक हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने आलाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद एसीएम व पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनुराग आर्या भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जिला व पुलिस प्रशासन के अफसरों ने ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता नहीं माने और नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर लेट गए।

यहां पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रर्दशन किये जाने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिसे देख देख पुलिस को आखिरकार लाठी पटकनी पड़ी और सपा विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहनों में भरकर हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस हिरासत में लिये गये कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही में जुट गई है। गिरफ्तार होने वाले नेताओं में नगर महासचिव अम्बर त्रिवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह, हाजी फजल महमूद, चन्द्रेश सिंह,सयुस के नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह बंटी यादव, नीलम रोमिला सिंह, केके शुक्ला, अनिल सोनकर और सोमेन्द्र शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story