×

गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर

कल ही फरीदाबाद से गिरफ्तार विकास दुबे के एक साथी को कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने ढेर कर दिया।

Shivani
Published on: 9 July 2020 3:34 AM GMT
गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में लगी पुलिस ने बुधवार की देर रात दो अलग अलग एनकाउंटर में विकास दुबे के साथियों को मार गिराया। गौरतबल है कि इनमे से एक कल ही फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ था, जिसे पुलिस कानपुर लेकर आ रही थी, रास्ते में उसके भागने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने रोकने के प्रयास में ढेर कर दिया। इसके अलावा वकास दुबे के एक अन्य साथी को इटावा में मार गिराया गया।

पुलिस कस्टडी से भागने पर प्रभात मिश्रा मारा गया

बुधवार को पुलिस ने विकास दुबे की तलाश में फरीदाबाद में छापा मारा था, इस दौरान विकास तो भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस के हथियार बरामद हुए, जो 2 जुलाई की रात चौबेपुर क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान पुलिस से लूट लिए गए थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में प्रभात (कानपुर), अंकुर (कानपुर), श्रवण (कानपुर) का नाम शामिल है।

दारोगा की पिस्टल छीन भाग रहा था प्रभात

वहीं बाद में पता चला की प्रभात कोरोना संक्रमित है। इस पर पुलिस ने अन्य दोनों साथियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। यूपी एसटीएफ उसे रिमांड पर कानपुर ला रही थी। इस दौरान पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी ख़राब हो गई। प्रभात ने मौके का फायदा उठा कर भागने की नियत से एसटीएफ के एक दारोगा की पिस्टल छीन ली। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।

ये भी पढ़ेंः वर्दी वाले अपराधीः तलाश का फरमान जारी, बदमाशों से सांठगांठ पर होगा ये हश्र

इटावा में विकास दुबे के साथी प्रवीण उर्फ बउअन दुबे मुठभेड़ में ढेर

दरअसल, पुलिस विकास दुबे के साथ उसके साथियों की भी तलाश में हैं। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला ने भागने के लिए देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था।

उसके साथ तीन और बदमाश थे। जानकारी होते ही पुलिस ने चारों को इटावा के सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें रणबीर शुक्ला ढेर हो गया। वहीं अन्य तीनों साथी भाग निकले। उनकी तलाश जारी है। बता दें कि प्रवीण उर्फ बउअन दुबे कानपुर शूटआउट का आरोपी है और उसपर 50 हजार का इनाम था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story