×

Vikas Dubey Kanpur: लौटा दूसरा विकास दुबे, अपराधी की वापसी से थर्राया कानपुर

Vikas Dubey Kanpur: दूसरे विकास दूबे की वापसी से हड़कम्प है। बिकरू कांड के मास्टर माइंड के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बिकरू में काफी समय से सन्नाटा था। जोकि अब टूट गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Dec 2022 4:37 AM GMT
Murder in Lucknow
X

Murder in Lucknow (Photo: social Media )

Vikas Dubey Kanpur: विकास दुबे का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसके रिश्तेदार ने ब्लाक प्रमुख के भतीजे की हत्या कर दबंगई की खाली चल रही विकास दुबे की गद्दी पर काबिज होने की कोशिश की है। आपको बता दें कि विकास दुबे के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद योगी सरकार की सख्त नीतियों से अपराधी का पूरा साम्राज्य नष्ट हो गया था। उसके एनकाउंटर में शामिल रहे दारोगा ने खुदकुशी कर ली थी। उसके एनकाउंटर की पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर अभी जांच चल रही है हालांकि उसके भाई को हाईकोर्ट से जमानत दी जा चुकी है।

लेकिन इस बार दूसरे विकास दूबे की वापसी से हड़कम्प है। बिकरू कांड के मास्टर माइंड के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बिकरू में काफी समय से सन्नाटा था। जोकि अब टूट गया है। विकास दुबे के रिश्तेदार ने ब्लाक प्रमुख के भतीजे की हत्या कर सनसनी फैला दी है। बिल्हौर के नानामऊ घाट के पास ढाकापुरवा गांव में खेत की रखवाली के दौरान हुए विवाद में कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख के भतीजे की विकास दुबे के रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी है। शोर सुनकर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने हत्यारोपी पिता पुत्र को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपितों के नाम जयंत दुबे और हिमांश दुबे बताए गए हैं जो कि विकास दुबे के रिश्तेदार हैं।

विकास दुबे के रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या की

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख अनुराधा अवस्थी का नानामऊ के मजरे ढाका पुरवा में मायका है। अनुराधा के भाई दिनेश द्विवेदी के गांव से कुछ दूरी पर खेत हैं। दिनेश उर्फ बबलू के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाता है जिसका नाम शरद द्विवेदी है। पता चला है कि वह अपने चाचा के साथ खेतों की रखवाली कर रहा था इसी दौरान उसका विवाद हो गया और आरोपी पिता पुत्र ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जमकर पीटा। जिन्हें बाद में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story