×

UP News: विकास दुबे की पत्नी ने लगाया आरोप 'सील हुए घर में हुई चोरी' पुलिस ने किया इंकार

UP News: ऋचा ने सबूत के तौर पर घर की टूटी कुंडी, खुले दरवाजे और दीवार पर पैरों के निशान की फोटो व वीडियो कृष्णा नगर पुलिस को दी है।

Sunil Mishraa
Published on: 19 Jan 2023 3:14 AM GMT
vikas dubey wife
X

विकास दुबे की पत्नी ने लगाया आरोप (photo: social media ) 

UP News: एनकाउंटर में मारे गए कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने आरोप लगाया है कि उनके जिस मकान को पुलिस व एलडीए द्वारा सील किया गया था, वहां चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके लिए ऋचा ने सबूत के तौर पर घर की टूटी कुंडी, खुले दरवाजे और दीवार पर पैरों के निशान की फोटो व वीडियो कृष्णा नगर पुलिस को दी है। हालांकि थाना प्रभारी कृष्णानगर विक्रम सिंह ने चोरी की घटना से इंकार किया है।

कृष्णा नगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने कई बार इंद्रलोक कृष्णा नगर स्थित अपने सील नए मकान से कीमती सामान चोरी होने की बात कह रही थी । बुधवार को पुलिस की एक टीम ने घर पहुँच कर मौके में पड़ताल की थी। पुलिस के मुताबिक ऋचा के घर का मुख्य गेट का ताला बंद था। मकान में चोरी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त करती है। अब तक की जांच में चोरी की पुष्टि नहीं हुई है।

विकास दुबे मामला

दरअसल, 2 जुलाई 2020 की रात कानपर के बिकरु गांव में रहने वाले गैंगस्टर विकास दुबे ने उसके घर दबिश देने आई पुलिस पार्टी पर हमला बोला था। जिसमें सीओ और एसओ समेत आठ पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे। पुलिस ने 22 जुलाई को कृष्णा नगर के इंद्रलोक कालोनी स्थित विकास दुबे के मकान को सीज किया था। वहीं 26 सितंबर 2022 को विकास के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि दुबे का मकान भी सीज कर दिया गया था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story