×

कारगिल शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव  ने कहा कि कारगिल का युद्ध दुनिया के सबसे खतरनाक युद्धों में गिना जाता है। हमारे जवानों ने अपने देश की धरती की सुरक्षा और राष्ट्रध्वज तिरंगे की शान बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है।

Aditya Mishra
Published on: 26 July 2019 4:13 PM GMT
कारगिल शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आज हम विजय दिवस पर उन वीर सेनानियों का पुण्यस्मरण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। जिनके शौर्य से पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा हुआ।

हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाक सैनिकों को वहां से खदेड़ा गया था। दुश्मन ऊंची पहाड़ियों पर बैठा था पर हमारे जवानों ने जोखिम उठाकर उनसे मोर्चा लिया और बुरी तरह परास्त किया।

ये भी पढ़ें...गोवंश और आवारा पशुओं को लेकर सपा-कांग्रेस का सदन से वाकआउट

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कारगिल का युद्ध दुनिया के सबसे खतरनाक युद्धों में गिना जाता है। हमारे जवानों ने अपने देश की धरती की सुरक्षा और राष्ट्रध्वज तिरंगे की शान बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है।

अखिलेश ने कहा कि इस अवसर पर हम उन वीर माताओं का भी अभिनंदन करते हैं, जिन्होंने अपने सपूतों को देश के लिए समर्पित किया। इन शहीद परिवारों के सुख-दुख में हम सबको शामिल होने और उनके मान-सम्मान तथा स्वाभिमान में कोई चूक न होनेे देने का भी आज हमें संकल्प लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें...सोनभद्र: पुलिस ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई 74 बीघे जमीन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story