×

2022 Karwa Chauth Moonrise Time: आ गया करवा चौथ व्रत, यहां जाने अपने शहर में चांद दिखने का समय

Chand Time in UP: आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में किस समय पर चांद दिखाई देगा। साथ ही करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त भी आपको बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Oct 2022 1:54 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2022 1:54 AM GMT)
karwa chauth images
X

करवा चौथ (फोटो- सोशल मीडिया)

UP Chand Time Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत (Karva Chauth 2022) का सुहागनों के लिए बहुत अधिक महत्व है। सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखकर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन बाजारों में खूबसूरत सी चमक दिखाई देने लगती है। इसमें थोड़ी चमक तो करवा चौथ की होती है लेकिन बाकी दिवाली के लिए भी बाजारें अभी से तैयार हो जाती हैं। पत्नियां पूरा दिन रखने के बाद शाम को चांद निकलने से पहले सोलाह श्रंगार करके अपनी पति के लिए सजती संवरती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूरा दिन निर्जला उपवास रखने के बाद पत्नियां शाम को चांद देखने के लिए जल ग्रहण करती हैं। फिर व्रत तोड़ती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में किस समय पर चांद दिखाई देगा। साथ ही करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त भी आपको बताते हैं।

करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth Vrat ka Shubh Muhoort

करवा व्रत करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06:20 से रात 08:09 बजे तक है। इस दौरान पत्नियां निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा पूजा करने का पूजा मुहूर्त
Karwa pooja Karane ka Pooja Muhoort

करवा पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 05:54 बजे से 07:09 बजे तक है।

उत्तर प्रदेश में इन शहरों में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय
(UP mein Chand Kab Niklega)

लखनऊ में चांद निकलने का समय

(Lucknow Chand Nikalne ka Samay)

राजधानी लखनऊ में चांद 13 अक्टूबर को 07 बजकर 59 मिनट पर निकलेगा।

करवा चौथ (फोटो- सोशल मीडिया)

कानपुर में करवा चौथ के दिन चांद दिखने का समय

(Kanpur Chand Nikalne ka Samay)

कानपुर में करवा चौथ को चांद 08 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा।

करवा चौथ के दिन नोएडा में चांद निकलने का समय

(Noida Chand Nikalne ka Samay)

नोएडा में 13 अक्टूबर को चांद 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा।

गोरखपुर में चांद दिखने का समय

(Gorakhpur Chand Nikalne ka Samay)

गोरखपुर में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर निकलेगा।

अयोध्या में 13 अक्टूबर को चांद निकलने का समय

(Ayodhya Chand Nikalne ka Samay)

अयोध्या में 13 अक्टूबर को चांद 07 बजकर 53 मिनट पर निकलेगा।

प्रयागराज में 13 अक्टूबर को चांद दिखने का समय

(Prayagraj Chand Nikalne ka Samay)

प्रयागराज में 13 अक्टूबर को चांद 07 बजकर 57 मिनट पर निकलेगा।

वाराणसी में चांद दिखने का समय

(Varanasi Chand Nikalne ka Samay)

वाराणसी में 13 अक्टूबर यानी करवा चौथ को चांद 07 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा।

Disclaimer: ऊपर दी गई सभी जानकारी ज्योतिषाचार्य के आधार पर दी गई है। इसलिए न्यूजट्रैक किसी भी जानकारी या मान्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story