×

Chand Nikalne ka Samay: करवा चौथ पर यूपी के इन शहरों में इस समय निकलेगा चांद, सुहागिनें ऐसे करें पूजा

UP Mein Chand Nikalne ka Samay: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओँ के लिए करवा चौथ के त्योहार की विशेष महत्ता है। इस दिन महिलाएं शाम के समय सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव माता पार्वती के साथ करवा माता की पूजा, चंद्रमा की पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2022 4:13 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 5:02 AM GMT)
Chand Nikalne ka Samay: करवा चौथ पर यूपी के इन शहरों में इस समय निकलेगा चांद, सुहागिनें ऐसे करें पूजा
X

Karwa Chauth 2022 UP Moonrise Timings: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस साल 2022 में करवाचौथ 13 अक्टूबर को यानी आज है। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, करवा चौथ पर 46 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जिसमें गुरू का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। शास्त्रों में इस संयोग के बारे में बताया है कि ये संयोग सुख-समृद्धि और वैभव में बढ़ोत्तरी करने वाला है। तो करवा चौथ इस संयोग में होने से सुहागिन महिलाओँ को अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए काफी शुभकारी है। साथ ही आज चंद्रमा और बुध ग्रह उच्च राशि में विराज हैं। गुरू और शनि ग्रह भी अपनी राशि में हैं और मंगल ग्रह भी स्वंय के नक्षत्र में है। ऐसे में करवा चौथ पर बुधादित्य और महालक्ष्मी योग बहुत सौभाग्यशाली हैं।

करवा चौथ पर सौभाग्यवती स्त्रियां दांपत्य जीवन में पति के अखंड सौभाग्य और सुखी परिवार के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर रात चंद्रमा देखने के बाद पूजा करके अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं जल ग्रहण करती हैं फिर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में रात के समय चंद्रमा निकलने पर विधि-विधान से पूजा करने, कथा सुनने और अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। तो आइए आपको बताते हैं करवा चौथ की पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने के समय के बारे में।

फोटो- सोशल मीडिया

करवा चौथ पूजा विधि

Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओँ के लिए करवा चौथ के त्योहार की विशेष महत्ता है। इस दिन महिलाएं शाम के समय सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव माता पार्वती के साथ करवा माता की पूजा, चंद्रमा की पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। करवा चौथ की कथा आप इंटरनेट से भी पढ़ सकते हैं। तो आइए आपको करवा चौथ की पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली पूजा साम्रगी के बारे में बताते हैं।

करवा चौथ पूजा सामग्री
Karwa Chauth Puja Samagri

1.करवा 2. पूजा की थाली 3. छलनी 4.करवा माता का फोटो 5. सींक 6.जल 7. मिठाई 8.सुहाग की सभी चीजें 9.फूल- माला 10. दीपक 11.रोली 12.सिंदूर 13.मेहंदी 14. कलावा 15. चंदन 16. हल्दी 17. अगरबत्ती 18. नारियल 19. अक्षत 20. घी

करवा चौथ पूजा विधि
Karwa Chauth Puja Vidhi

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद पति की लंबी उम्र और परिवार के सभी सदस्यों के जीवन के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत शुरू करें।

सुबह से ही व्रत और पूजा का संकल्प लेने के बाद आप अपने पूजा स्थल पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और गणेश की स्थापना करें। साथ ही करवा चौथ माता की फोटो भी रखें। अब पूजा की जगह पर मिट्टी का करवा रखते हुए सभी देवी-देवताओं आवहन करके पूजा करें।

इसके बाद करवे में पानी भरे फिर उसके बाद उसमें सिक्का डालकर करवे को लाल कपड़े से ढ़क दें।

अब पूजा की थाली में सभी श्रृंगार की सामग्रियों को एक साथ इकट्ठा करके एक साथ सभी महिलाएं करवा माता की कथा सुने। कथा सुनने के बाद आरती करें।

इसके बाद चंद्रमा के दर्शन होते ही, चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा को प्रणाम करते हुए उन्हें जल अर्पित करें। इसके बाद चंद्रमा को चंदन,अक्षत,गुलाल, फल-फूल और मिठाई अर्पित करें।

अब चंद्रदेव की पूजा के बाद पति के हाथों से महिलाएं जल ग्रहण करें और पति के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके बाद उनको तिलक करें और प्रसाद दें। फिर इसके बाद सास-ससुर समेत घर के सभी बड़े लोगों के चरण स्पर्श कीजे।

फोटो- सोशल मीडिया

यूपी के इन शहरों में चांद निकलने का समय

UP Me Chand Nikalne ka Samay

लखनऊ में चांद निकलने का समय

(Lucknow me Chand nikalne ka samay)

07 बजकर 59 मिनट पर

प्रयागराज में चांद निकलने का समय

(prayagraj mein chand kab nikalega)

07 बजकर 58 मिनट पर

वाराणसी में चांद निकलने का समय

(varanasi mein chand kitne baje nikalega)

07 बजकर 53 मिनट पर

गोरखपुर में चांद निकलने का समय

(gorakhpur mein chandrodaya kab hoga)

07 बजकर 48 मिनट पर

कानपुर में चांद निकलने का समय

(kanpur mein chandrodaya ka samay)

08 बजकर 02 मिनट पर

बरेली में चांद निकलने का समय

(bareilly mein chand kitne baje niklega)

08 बजकर 01 मिनट पर

मुरादाबाद में चांद निकलने का समय

(moradabad mein chand kab nikalega)

08 बजकर 03 मिनट पर

मेरठ में चांद निकलने का समय

(meerut mein chand kitne baje nikalega)

08 बजकर 07 मिनट पर

आगरा में चांद निकलने का समय

(agra mein chandrama kitne baje nikalega)

08 बजकर 10 मिनट पर

मथुरा में चांद निकलने का समय

(mathura mein chand kitne baje niklega)

08 बजकर 12 मिनट पर

अलीगढ़ में चांद निकलने का समय

(aligarh mein chand kab niklega)

08 बजकर 08 मिनट पर

गाजियाबाद में चांद निकलने का समय

(ghaziabad mein chand kab nikalega)

08 बजकर 09 मिनट पर

नोएडा में चांद निकलने का समय

(noida mein chand kab niklega)

08 बजकर 10 मिनट पर

झांसी में चांद निकलने का समय

(jhansi mein chand kab niklega)

08 बजकर 12 मिनट पर

फिरोजाबाद में चांद निकलने का समय

(firozabad mein chand kab niklega)

08 बजकर 08 मिनट पर




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story