×

कासगंज: तमंचे का डर दिखाकर सगे बाप ने 2 महीने तक लूटी बेटी की अस्मत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करता था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर वह तमंचे से मार डालने की धमकी देता था।

Aditya Mishra
Published on: 5 Aug 2019 5:21 PM GMT
कासगंज: तमंचे का डर दिखाकर सगे बाप ने 2 महीने तक लूटी बेटी की अस्मत
X

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करता था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर वह तमंचे से मार डालने की धमकी देता था।

किशोरी महज 14 साल की है और आरोपी बीते करीब 2 महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। संवाददाता के अनुसार, आरोपी की पहचान इसरार के रूप में हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इसरार को पुलिस ने उसकी पत्नी एवं पड़ोसियों की मदद से पकड़ लिया।

बताया जाता है कि कल रात 11 बजे उसकी पत्नी ने दुष्कर्मी पति को पुलिस की गिरफ्त में पहुंचाया। महिला ने बताया कि वह तमंचा से मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था।

ऐसे में किशोरी खुद को दुष्कर्मी पिता के चंगुल से आज़ाद कराने के लिए तड़पती थी। उसके पकड़े जाने पर पीड़िता की मां ने पति की पूरी दरिंदगी बताई।

उसने बताया कि पति कमरे में बंद कर अपनी बच्ची से रेप करता था। वह कल रात भी दुष्कर्म कर रहा था। तब मासूम की चीख-पुकार के बाद माँ ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, फिर पड़ोसियों ने दुष्कर्मी पिता की जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण कराए हैं और अरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...भारत में कश्मीर का विलय कैसे हुआ ? जानिए 72 साल पहले की पूरी कहानी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story