×

महिला सम्मान एवं सुरक्षा: 'बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान' जानिए कब से कब तक

एसपी ने बताया कि किस तरह के अपराध होने पर सरकार की कौन-कौन सी हेल्पलाइन न० का इस्तेमाल कर उसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवाओं जैसे यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड, ट्वीटर सेवा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं महिला सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों दी।

SK Gautam
Published on: 10 July 2019 3:10 PM GMT
महिला सम्मान एवं सुरक्षा: बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान जानिए कब से कब तक
X

कासगंज: शासन के निर्देश पर बीती एक जुलाई से 31 जुलाई तक बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान मनाने का पुलिस प्रशासन को आदेश दिये गये थे, जिसके चलते डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह व एसपी सुशील धुले ने आज शहर के द्रोपदी देवी जाजू बालिका इण्टर कालेज में जाकर वहां पढने वाली छात्राओं को महिला अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी।

ये भी देखें : लापता सपा पूर्व विधायक का लोकेशन मिला कानपुर में, निकट संबंधी उन्हें लाने के लिए हुए रवाना

इस दौरान एसपी ने बताया कि किस तरह के अपराध होने पर सरकार की कौन-कौन सी हेल्पलाइन न० का इस्तेमाल कर उसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवाओं जैसे यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड, ट्वीटर सेवा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं महिला सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों दी।

ताकि अधिक से अधिक महिला, छात्राओं में जागरुकता आए और वे सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ उठा सकें, वहीं डीएम सीपी सिंह ने भी छात्राओं को 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड, छात्रा सुरक्षा संबधी व सफाई संबधी जानकारियां भी दी ।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story