Kasganj News: नाले में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, दर्दनाक मौत

Kasganj News: नाले में शव मिलते ही परिजनों में चीत्कार मचा गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे की मृत्यु की जिम्मेदारी नगर पालिका कर्मियों पर लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा और नगर पालिका चेयरमैन पति राजेंद्र बौहरे पहुंच गए।

Ajay Chauhan
Published on: 16 Feb 2024 11:53 AM GMT
Kasganj News
X

Kasganj News (Pic:Newstrack)

Kasganj News: कासगंज नगर के शिशु मंदिर रोड 16 बीघा कालोनी में एक 10 वर्षीय बच्चे की नाले में गिरकर मृत्यु हो गई। जेसीबी से बच्चे के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना नगर की गली शिशु मंदिर रोड 16 बीघा कालोनी की है। गंगेश्वर कालोनी के निवासी जयवीर सिंह का 10 वर्षीय बेटा रणजीत गुरुवार की शाम को दूध लेने के घर से गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पता चला कि रणजीत शाम को पुलिया के समीप बैठा हुआ था, इसलिए उसकी नाले में तलाश की गई, जेसीबी से उसके शव को बाहर निकाला गया।

दूध खरीदने के लिए घर से गया था बच्चा

नाले में शव मिलते ही परिजनों में चीत्कार मचा गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे की मृत्यु की जिम्मेदारी नगर पालिका कर्मियों पर लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा और नगर पालिका चेयरमैन पति राजेंद्र बौहरे पहुंच गए। उन्होंने शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया। देवेंद्र मिश्रा ने बताया घटना दुखद है। शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है‌। दैवीय आपदा कोष से स्वजनो को आर्थिक सहायता के रुप में चार लाख रुपये दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।

जेसीबी से निकला गया बच्चे का शव

गंगेश्वर कालोनी के निवासी राजेंद्र बौहरे ने बताया नाला पुराना बना हुआ है। जब यहां आबादी भी नहीं थी। नाला जल निकासी के लिए होता है। नाला पटाने का किसी को अधिकार नहीं है। लोग कूड़ा करकट नाले में फेंक देते हैं। लोगों को अपने घर के आगे जाल बनवा कर डालना चाहिए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story