Kasganj: BJP महिला मोर्चा ने निकाली रैली, PM मोदी की जीत का किया दावा

Kasganj: लोकसभा चुनाव की सीट बंटवारे में महिलाओं की भागीदारी को लेकर नगर में नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत महिला मोर्चा ने रैली निकाली।

Ajay Chauhan
Published on: 4 March 2024 12:01 PM GMT
kasganj news
X

कासगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली (न्यूजट्रैक)

Kasganj News: लोकसभा चुनाव की सीट बंटवारे में महिलाओं की भागीदारी को लेकर नगर में नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत महिला मोर्चा ने रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के जोशीले नारे लगाए। साथ ही महिला मोर्चा की नेताओं ने यह दावा किया प्रधानमंत्री का अबकी बार 400 पार। निश्चित ही यह आंकड़ा भाजपा हासिल करेगी। प्रधानमंत्री के पद पर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बहुमत के साथ बैठाने का कार्य महिला शक्ति करेगी।

प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा टिकट बंटवारे में महिलाओं की भागीदारी को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा की महिला नेत्री संतोष कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज की महिलाओं में आत्मविश्वास की अलख जगाने का काम देश की प्रमुख पार्टी भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के सम्मान में जो भी योजना लागू की गयी है। उनसे महिलाओं के जीवन मे क्रांति आ गई है। आज महिलाएं राष्ट्र निर्माण में पुरुषों की भांति अपना योगदान दे रही हैं। साथ ही साथ पारिवारिक समस्याओं को भी आसानी से हल कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज हर एक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो गई है। महिलाएं हवाई जहाज से लेकर हर छोटे-बड़े कार्य जैसे सेना में नौकरी, विद्युत विभाग में सेवा, बस कंडक्टर, टेलीफोन विभाग में सेवा से लेकर राजनीति के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। नारी शक्ति वंदन योजना से प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं की तरक्की व सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्य से महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर मेन बाजार से होती हुई नगर के विभिन्न मार्गों पर गुजर कर पुनः भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story