×

Kasganj: पूर्व CM Kalyan Singh को बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने किया याद

Kasganj News: BJP द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद राजवीर सिंह रहे।

Ajay Chauhan
Published on: 13 March 2024 1:27 PM GMT
कासगंज में भाजपा ने किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन।
X

कासगंज में भाजपा ने किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन। (Pic: Newstrack)

Kasganj News: कासगंज में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद राजवीर सिंह रहे। कार्यक्रम में कासगंज विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मौजूद बूथ अध्यक्षों को भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संबोधित किया। पूर्व राज्यपाल और पूर्व सी एम स्वर्गीय कल्याण सिंह को बूथ सम्मेलन में किया कार्यकर्ताओं ने याद किया।


बूथ अध्यक्षों के साथ हुई बैठक

आज विभिन्न पार्टियां पिछड़ों के हिमायती बनने का ढोंग कर रही हैं। भाजपा में पिछड़ा ,अगड़ा और सर्व समाज का सम्मान निहित है। कासगंज मैं आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान सांसद राजवीर ने विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए अपनी पार्टी की तरफ से बूथ अध्यक्षों के लिए जारी किये गये दिशा निर्देशों के बारें में भी बताया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार जनसभाएं और बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम और बैठकें की जा रही हैं।


प्रदेश की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य

आज बुधवार को कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज में भाजपा सांसद राजवीर सिंह की अध्यक्षता में कासगंज के सभी बूथों के अध्यक्षों को लेकर एक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कासगंज के बूथ अध्यक्षों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिन्हें सांसद राजवीर सिंह ने संबोधित करते हुए पार्टी की तरफ से दिए दिशा निर्देशों के बारें में बताया। सभी को अपने अपने बूथों पर सरकार की योजनाओं के बारें में लोगो को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी जी का नारा है इस बार 400 पार और यूपी में 80 में से 80 इसबार, यूपी में भाजपा 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story