×

Kasganj News: पिता-पुत्री को स्कूल बस ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Kasganj News: बेटी को परीक्षा दिलाने गए पिता-पुत्री को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Ajay Chauhan
Published on: 10 April 2024 3:13 PM GMT
Kasganj News
X

Kasganj News (Pic: Social Media)

Kasganj News: कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के कासगंज सोरों रोड पर स्थित हनु पेट्रोल पम्प के समीप एक स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े पिता पुत्री को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा डॉक्टरों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया।

बेटी को पेपर दिलाने गया था युवक

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजनें की कार्यवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक व्यक्ति का नाम महेंद्र सिंह पुत्र हंसराज था, जिनकी उम्र 50 वर्ष थी, महेन्द्र सिंह कासगंज के किशोरपुर गांव के रहने वाले थे। महेन्द्र सिंह अपनी बेटी लता को जनपद एटा क्षेत्र के मिरहची में स्थित बच्चन सिंह डिग्री कॉलेज से बीएससी फर्स्ट ईयर का बॉटनी का पेपर दिलवा कर अपने गांव किशोरपुर वापस जा रहे थे, और कासगंज सोरों रोड पर स्थित हनु पेट्रोल पंप के समीप महेन्द्र सिंह स्कूटी खड़ी करके साइड से खड़े हुए थे, तभी एक निजी स्कूल की बस ने दोनो पिता पुत्री को टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्री दोनों लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महेन्द्र सिंह मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सदर कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल बस की तलाश जारी है और परिवार कि तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story