Kasganj News: जंगली जानवर के हमले से पिता-पुत्र घायल, गांव में दहषत का माहौल

Kasganj News: बहराइच, पीलीभीत और बरेली जनपद में जंगली जानवरों के हमले से लोग परेशान थे। पर अब ये आतंक कासगंज जनपद में भी तेजी से पैर पसार रहा है।

Ajay Chauhan
Published on: 17 Sep 2024 9:04 AM GMT
kasganj news
X

कासगंज में जंगली जानवर के हमले से पिता-पुत्र घायल (न्यूजट्रैक)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बने जंगली जानवरों के हमले में अब कासगंज जनपद भी शुमार हो गया है। अब तक बहराइच, पीलीभीत और बरेली जनपद में जंगली जानवरों के हमले से लोग परेशान थे। पर अब ये आतंक कासगंज जनपद में भी तेजी से पैर पसार रहा है। गंगा नदी के तराई क्षेत्र में इन जानवरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी महेंद्र सिंह उम्र 58 वर्ष व उनका पुत्र एसपी सिंह उम्र 18 वर्ष घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया।

जंगली जानवर के हमले में पिता और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी सोरों पर भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक देवेंद्र यादव ने उनका उपचार किया। उपचार के दौरान पिता महेंद्र की हालत गंभीर होते देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं उनके पुत्र की स्थिति में सुधार हो रहा है। महेंद्र की पुत्री रचना ने बताया कि घर की तरफ आ रहे उसके पिता और भाई पर भेड़िये ने हमला किया है। जिससे वह घायल हो गए हैं। मेरे पिता की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें पहले अलीगढ़ रेफर किया गया था। अब कहीं और रेफर किया गया है।

इस हमले के बाद ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वहीं चिकित्सक देवेंद्र यादव ने बताया है कि आज दो लोगों को जख्मी हालत में यहाँ भर्ती कराया गया था। जिनके नाम महेंद्र व एसपी सिंह है। दोनों पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है। महेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं 18 वर्षीय एसपी सिंह की हालत में अब सुधार हो रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story