×

Kasganj News: हजारा नहर में नहाने गये 09 बच्चे डूबे, इलाके में मचा हड़कंप

Kasganj News: जिले के हजारा नहर में नहाने गये 09 बच्चे गहरे पानी में समा गये। बच्चों के नहर में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 April 2024 11:27 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 1:01 PM GMT)
kasganj news
X

कासगंज में हजारा नहर में नहाने गये डूबे पांच बच्चे (न्यूजट्रैक)

Kasganj News: जिले में ईद के मौके पर हजारा नहर में नहाने पहुंचे नौ बच्चे अचानक डूब गये। नौ बच्चों के नहर में डूबने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही है, खबर लिखे जाने तक चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।ना वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को पूरे प्रदेश में जहां ईद का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं जनपद में इस पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी। जब हजारा नहाने में ईद के मौके पर एक बच्चा नहाते समय अचानक डूब गया। बच्चे को डूबते देख नहर किनारे बैठे अन्य बच्चे नहर में कूद पड़े। लेकिन वह भी नहर के गहरे पानी में समा गये।

बच्चों के डूबने की घटना जैसे ही गांव में फैली। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। वहीं नौ बच्चों के नहर में डूबने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर कासगंज डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सदर के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत भी पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही है, खबर लिखे जाने तक चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story