×

Harsh Firing: हर्ष फायरिंग में लगी मासूम के गोली, इलाज जारी

Kasganj News: हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी हुई महिपाल की 8 वर्षीय पुत्री दीक्षा को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो खून से लथपथ दीक्षा छत पर पड़ी हुई थी।

Ajay Chauhan
Published on: 12 March 2024 4:29 PM GMT (Updated on: 12 March 2024 4:32 PM GMT)
Kasganj News
X

Kasganj News (Pic:Newstrack)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर्ष फायरिंग होने पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है लेकिन हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज कासगंज जनपद के एक घर में नव विवाहिता के आने पर हर्ष फायरिंग के दौरान मासूम के पेट में गोली लग गई। आनन फ़ानन में उसे कासगंज स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी चिकित्सा चल रही है। योगी सरकार ने हर्ष फायरिंग को लेकर पहले से आदेश जारी किए है। जानकारी के मुताबिक सोरों थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में आज नरेश के पुत्र शिवेंद्र की शादी थी। इसी बीच परिवार के लोगों ने बहू के आगमन की खुशी के चलते फायरिंग कर दी।

बच्ची का इलाज जारी

फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी हुई महिपाल की 8 वर्षीय पुत्री दीक्षा को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो खून से लथपथ दीक्षा छत पर पड़ी हुई थी, जिसे परिवार के लोगों ने कासगंज स्थित नीलम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जिसका उपचार चल रहा है। वहीं प्रशासन का सख्त आदेश है कि कोई भी शस्त्र धारक यदि कारतूस खरीदता है तो उसे चलाई गई गोली का हिसाब देना होगा।

नीचे नववधु देख रहे थे तभी...

हॉस्पिटल में मौजूद दीक्षा की मां ने बताया कि सभी लोग नववधु को देखने के लिए नीचे खड़े थे,तभी गोली की आवाज सुनकर ऊपर छत की और देखा वहां बच्चे चिल्ला रहे थे। छत पर पहुंच कर देखा तो उनकी बेटी दीक्षा के पेट से खून बह रहा था। उसे परिवार के लोगों ने तत्काल उठाया और सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे। हमें ये नही पता है कि किसने गोली चलाई है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story