Kasganj News: वेतन न मिलने पर नगर पालिका कर्मचारी ने खाया ज़हर, जिला अस्पताल में भर्ती

Kasganj News: नगर पालिका कासगंज में तैनात एक कर्मचारी ने वेतन ना मिलने की वजह से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही कर्मचारी को बेहोशी की हालत में इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Ajay Chauhan
Published on: 12 Feb 2024 1:48 PM GMT
Kasganj News
X

Kasganj News (Pic:Newstrack)

Kasganj News: यूपी के कासगंज जनपद की नगर पालिका कासगंज में तैनात एक कर्मचारी ने वेतन ना मिलने की वजह से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही कर्मचारी को बेहोशी की हालत में इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जंहा कर्मचारी का इलाज़ किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारी से मुलाक़ात कर उसका हाल चाल जाना।

दो महीने से नहीं मिला वेतन

आपको बता दे पीड़ित कर्मचारी का नाम अभय प्रताप है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है। पीड़ित कर्मचारी कासगंज की नगर पालिका में बतौर टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात है। कर्मचारी अभय प्रताप ने बताया की उसे नगर पालिका से दो महीने का वेतन नही मिला है। और वेतन के चक्कर में वो काफी समय से अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। लेकिन उसके वेतन का भुगतान नही किया गया। जिससे आहत होकर उसे आज चुहामार दवाई खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कर्मचारी को गंभीर बेहोशी की हालत में इलाज़ के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने कर्मचारी का इलाज़ शुरु कर दिया है।

पीड़ित की हालत स्थिर

पीड़ित कर्मचारी का इलाज़ अस्पताल में किया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने जिला अस्पताल जाकर पीड़ित कर्मचारी का हाल चाल जाना। जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की अभय प्रताप नाम का पेसेंट आया था, जिसका इलाज़ किया गया है और पेसेंट की जेब से चुहा मार दवाई मिली थी। अभय प्रताप ने बताया की उसने चूहा मार दवाई खाली थी। फिलहाल पेसेंट का इलाज़ कर दिया गया है, ओर उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story