×

Kasganj: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में राजवीर सिंह ने किया नामांकन

Kasganj: एटा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने तीर्थ नगरी सोरो पहुंचे। राजवीर सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Ajay Chauhan
Published on: 15 April 2024 12:08 PM GMT
kasganj news
X

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में राजवीर सिंह ने किया नामांकन (न्यूजट्रैक)

Kasganj News: एटा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरो पहुंचे। राजवीर सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नामांकन सभा को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि अबकी बार 400 पार और एटा में पांच लाख पार। उन्होंने कहा कि एटा लोकसभा की जीत टाप फाइव में शामिल होगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नामांकन सभा में भाषण देते समय कहा कि कल्याण सिंह ने अपनी कर्म भूमि कासगंज को ही बनाया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने अपनी सरकार को कुर्बान कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय टू जी स्पेक्ट्रम, कोयला, कॉमन वेल्थ गेम घोटाला हुआ था। पीएम मोदी ने भारत की ताकत को दुनिया के सामने रखा है। गरीब आदमी के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम किया गया है।

सपा पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में स्कूलों को तबेला बना दिया गया था। आज स्कूलों की दिशा और दशा सुधरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में शौचालय, पीने का पानी जल जीवन मिशन के तहत दिया गया। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। आज गुंडे माफिया पनाह मांग रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में अगले 5 वर्ष तक निःशुल्क अन्न योजना व 70 साल से अधिक के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना में शामिल किया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनता से भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह को वोट देकर भारी मतों से जिताने की भी अपील की।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story