Kasganj News: जनपद में 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम, शानोशौकत के साथ मनाया जा रहा राष्ट्रीय पर्व

Kasganj News: सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है, समूचा देश राष्ट्रीय पर्व को मना रहा है। आज देश की बागडोर सशक्त हाथों मैं है, देश हर क्षेत्र मैं विकास कर रहा है।

Ajay Chauhan
Published on: 26 Jan 2024 8:03 AM GMT
Kasganj News
X

सांसद ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित (Newstrack)

Kasganj News: हमारे देश का 75 वां गणतंत्र दिवस पूरी शानोशौकत के साथ कासगंज जनपद में मनाया जा रहा है। देश में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, उसके बाद से ही इस दिन को बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष देशभर में भारत का संविधान लागू हुए 74 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में एटा लोकसभा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिलाधिकारी सुधा वर्मा शामिल हुईं। जिले में विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए जवानों और अधिकारियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, कलेक्ट्रेट परिसर मैं ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिला अधिकारी सुधा वर्मा के द्वारा ध्वज को फहराने और राष्ट्रगान को सामूहिकता के साथ गाने के साथ सम्प्पन हुआ, इस मौके पर विभिन्न विधालयों से आई छात्राओं ने प्रतिभाग कर इसे और यादगार लम्हों में बदल दिया। डायल 112 के कमांडर पुनीत कुमार को सम्मानित किया गया।


सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है, समूचा देश राष्ट्रीय पर्व को मना रहा है। आज देश की बागडोर सशक्त हाथों मैं है, देश हर क्षेत्र मैं विकास कर रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छवि बेहतर हुई है, अंतरिक्ष के क्षेत्र मैं हमारे वैज्ञानिकों ने देश को नवीन उपलब्धि से गौरवान्वित किया है। हर क्षेत्र में हमारे युवा नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। देश का प्रभावशाली नेतृत्व देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्प लिए हुए हैं। देश को 22 जनवरी को एक नया आयाम, नया इतिहास लिखने का अवसर प्राप्त हुआ, जब अयोध्या धाम मैं भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई, रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का काम किया है।

सांसद ने कहा भगवान श्रीराम हमारे देश की आत्मा हैं, साढ़े नौ वर्ष पूर्व हमारा देश विश्व में 12 वीं आर्थिक शक्ति के रूप मैं जाना जाता था। आज 5वीं आर्थिक शक्ति है। पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है इसे तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा करना है। देश मैं गरीबों, किसानों, नौजवानों व व्यापारियों से लेकर हर वर्ग को लाभान्वित करने वाली योजनाओं को प्रधानमंत्री द्वारा लागू किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ एवं अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों ने पूरे जोश, उमंग और उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story