×

Kasganj News: महिला का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Kasganj News: शहर की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Ajay Chauhan
Published on: 24 March 2025 7:46 PM IST
Woman body found hanging police investigating Kasganj Crime News in hindi
X

महिला का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी (Photo- Social Media)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से बड़ी दर्दनाक और ह्रदयविदारक घटना घटित हुई है। शहर की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जंहा मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।

पारिवारिक कलह के चलते लगाई फांसी

बता दें कि मृतक 35 वर्षीय महिला का नाम राज कुमारी पत्नी रक्षपाल था। दोनों पति पत्नी कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र के धन सिंह पुर गांव के रहने वाले थे। पति पत्नी के बीच आपस में विवाद चल रहा था। जिसके बाद महिला राजकुमारी कासगंज शहर के आवास विकास कॉलोनी में अनुप नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहने लगी।

सोमवार को पारिवारिक कलेश के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करली। इस घटना के बाद आस पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जहा सूचना मिलने पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

वहीं पुलिस व फोरेंसिक की टीम महिला की मौत के मामले की जांच कर रही है। महिला की बेटी ने बताया कि धनसिंहपुर थाना सहावर के रहने वाले अमित से तीन दिन पहले उसकी मां राजकुमारी ने अपने रुपये मांगे थे वो उनको धमका निकला इसी बात को लेकर मां ने आत्महत्या कर ली। बेटा कौशल अपने पिता के साथ गॉव धनसिंह पुर मैं रहता है और दो बेटियां माँ के साथ कासगंज मैं रहती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story