×

काशी विश्वनाथ से सफर करना है तो कृपया ध्यान दें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

tiwarishalini
Published on: 18 Nov 2017 5:49 AM GMT
काशी विश्वनाथ से सफर करना है तो कृपया ध्यान दें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
X

लखनऊ: अगर आप नई दिल्ली या बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं और रेलवे की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के सहारे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि रेलवे ने नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14257 वाराणसी- नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज (शनिवार) को कैंसिल कर दिया है। यानि यह ट्रेन 18 नवंबर को वाराणसी जंक्शन से दिल्ली के लिए नहीं रवाना होगी।

इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 14258 नई दिल्ली से वाराणसी 19 नवंबर को नहीं जाएगी। इसलिए अगर आपने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में टिकट बुक करवा रखा है तो परेशानी आ सकती है।

अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त

ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 19 नवंबर को रद्द है।

रद्द ट्रेनों का ब्योरा

-04502 नागलदम लखनऊ 13 व 27 नवंबर को कैंसिल।

- 04501 लखनऊ से नागलदम 14,21 तथा 28 नवंबर को निरस्त रहेगी।

-04420 हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ 13,20 तथा 27 नवंबर को कैंसिल।

- 04419 लखनऊ से हजरत निजामुद्दीन 16,11 तथा 29 नवंबर को निरस्त।

- 04421 लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल 14,21 तथा 28 नवंबर को निरस्त।

- 04422 लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल 15,22 तथा 19 नवंबर को निरस्त।

- 04426 हजरत निजामुद्दीन कोचुवेली 11, 18 तथा 25 नवंबर को निरस्त।

- 04425 कोचुवेली से हजरत निजामुद्दीन 13,20 और 27 नवंबर को रद्द।

- 04418 हजरत निजामुद्दीन से पुणे 14, 21 तथा 28 नवंबर को निरस्त।

- 04417 पुणे से हजरत निजामुद्दीन 16, 23 तथा 30 नवंबर को निरस्त।

10 नवंबर से 24 नवंबर तक ये गाड़ियां हैं निरस्त

- 54378, 54377 बरेली प्रयाग बरेली पैसेंजर।

- 54251, 54252 लखनऊ सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर।

- 54228, 54227 रायबरेली ऊंचाहार रायबरेली पैसेंजर।

- 54283, 54282 सुल्तानपुर लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर।

- 54293, 54294 प्रतापगढ़ लखनऊ प्रतापगढ़ पैसेंजर।

- 54110, 54109 फैजाबाद मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर।

-64221 64222 शाहजहांपुर लखनऊ मेमू।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story