×

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मोटे अनाज से बना लड्डू 'श्री अन्न प्रसादम', ये है बड़ी वजह

Kashi Vishwanath: मोटे अनाज के फायदे के बारे में जानकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यही कारण है कि आज दुनिया मोटे अनाज की ओर लौट रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 March 2023 2:41 AM GMT
laddu Sri Anna Prasadam
X

laddu Sri Anna Prasadam (photo: social media )

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ में अब मोटे अनाज से बने लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। इसे “श्री अन्न” नाम दिया गया है। मोटे अनाज के कई फायदे हैं। यदि आप फास्ट फूड के शौकीन हैं, तो अब सावधान हो जाएं। मोटे अनाज के फायदे के बारे में जानकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यही कारण है कि आज दुनिया मोटे अनाज की ओर लौट रही है। अगर आप हड्डियों की बिमारी से जूझ रहें हैं तो मोटे अनाज के सेवन से इस रोग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावां मोटे अनाज से कैल्सियम की कमी दूर, पाचन शक्ति को मजबूत, वजन को नियंत्रित, डायबिटीज को कंट्रोल, हार्ट को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि मोटा अनाज क्या होता है और इसके क्या फायदे है।

मोटे अनाज में पाए जाने वाले प्रमुख तत्व

मोटे अनाज पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें मिनरल, विटामिन, एंजाइम और सॉल्युबल फाइबर जैसे छोटे-बड़े कई पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा बीटा-कैरोटीन, नियासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे तमाम खनिज लवण भी पाए जाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है

मोटा अनाज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। संक्रमण की चपेट में आसानी से आने का प्रमुख कारण संतुलित व पोषक आहार में कमी है। मोटे अनाज से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके सेवन से व्यक्ति स्वस्थ व निरोग रहता है।

हड्डियों की मजबूती

मोटा अनाज मडुवे से भरपूर होता है, जिसमें कैल्शियम पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। कमजोर हड्डियों की मजबूती व कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मोटा अनाज कारगर है।

डायबिटीज पर कंट्रोल

मोटा अनाज डायबिटीज व मोटापे के लिए लाभाकारी है। बाजरे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से मधुमेह नियंत्रित रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

ये आंखों के लिए रामबाण है। मोटे अनाज में कैरोटीन भरपूर मात्रा में पया जाता है, जो आंखो के लिए अच्छा माना जाता है। लगभग 100 ग्राम बाजरे में 132 मिलीग्राम कैरोटीन पाया जाता है।

पाचन तंत्र मजबूत रहता है

ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद है। यदि आप भी पेट की बिमारियों से जूझ रहे हैं तो मोटे अनाज का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल काबू में रहता है

मोटे अनाज में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story