×

कौशलेन्द्र बने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग के मंत्री, UPPSC ने नियुक्त किए 3 कुल सचिव

गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तीन विश्वविद्यालय के नए कुल सचिव नियुक किये। जिसमें राकेश कुमार को सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, नरेन्द्र कुमार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और धीरेन्द्र कुमार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ शामिल हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 28 Feb 2019 3:17 PM GMT
कौशलेन्द्र बने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग के मंत्री, UPPSC ने नियुक्त किए 3 कुल सचिव
X

लखनऊ: राष्ट्रीय पिछडा वर्ग का गठन कर दिया गया है। जिसमें यूपी से कौशलेन्द्र सिंह को मंत्री बनाया गया है। कौशलेन्द्र सिंह पहले वाराणसी के मेयर रह चुके है। इसके अलावा फूलपुर उपचुनाव मंे भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

2014 में केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद अब तक आयोग का गठन नहीं किया गया था। भगवान साहनी को राष्ट्रीय पिछडा वर्ग का अध्यक्ष बनाया है। अब लोकसभा चुनाव के पहले सांगठनिक स्तर पर कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए मोदी सरकार आयोगों के गठन का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें— मायावती ने मोदी पर साधा निशाना, मोदी को अपने पार्टी की चिंता

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन।भगवान साहनी बने अध्यक्ष। उत्तर प्रदेश बीजेपी में मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल बने सदस्य। प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी के मेयर रहे हैं कौशलेन्द्र सिंह। फूलपुर से लोकसभा उपचुनाव भी लड़े थे।

लोकसेवा आयोग ने तीन विश्वविद्यालयों के कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किए

गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तीन विश्वविद्यालय के नए कुल सचिव नियुक किये। जिसमें राकेश कुमार को सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, नरेन्द्र कुमार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और धीरेन्द्र कुमार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— हाफिज सईद, मसूद अजहर व दाऊद को भारत को सौंपे पाकिस्तान -शिवपाल

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story