×

Kaushambi News: गंगा दशहरा पर भी नहीं साफ हुए गंगा घाट, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Kaushambi News: आज गंगा दशहरा पर भी गंगा घाट को साफ नहीं किया गया है। बढ़ती गंदगी से गंगा स्नान करने वाले भक्तों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है।

Ansh mishra Mishra
Published on: 16 Jun 2024 7:17 AM GMT
Kaushambi News
X

घाट पर फैला गंदगी। (Pic: Newstrack)

Kaushambi News: गंगा सफाई अभियान केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्षों पहले बड़ी तेजी से चलाया था लेकिन उसके बाद भी गंगा घाट की सफाई नहीं हो सकी है। गंगा सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों रुपए पानी की तरह सरकार ने बहा दिया है लेकिन उसके बाद भी गंगा नदी के किनारे गंदगी का अंबार लगा है। आज गंगा दशहरे का पर्व है। विभिन्न गंगा घाट पर हजारों लोग गंगा स्नान करने पहुंचते हैं लेकिन उसके बाद भी गंगा घाट की सफाई सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक ने नहीं कराई है।

हर जगह फैला गंदगी

बढ़ती गंदगी से गंगा स्नान करने वाले भक्तों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है। नगर पंचायत दारानगर कड़ा के कालेश्वर घाट में गंगा दशहरा पर भक्तों का मेला लगता है। हजारों लोग गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इसके साथ संदीपन घाट, पल्हाना घाट, बदनपुर घाट, कड़ा घाट सहित विभिन्न घाट में स्नान करने वाले भक्तों का मेला लगता है। लेकिन गंगा नदी के घाट में साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। गंगा किनारे कूड़ा कचरा भरा हुआ है।

महिलाओं के कपड़ा बदलने की व्यवस्था भी जर्जर

कड़ा के कालेश्वर घाट में महिलाओं को कपड़े बदलने का टीन शेड नगर पंचायत द्वारा बनाया गया है। टीन शेड बनाने के नाम पर सरकारी खजाने से रकम निकाल ली गई है लेकिन टीन शेड का निर्माण अधूरा रह गया है। गंगा स्नान करने वाली महिलाएं खुले आसमान के नीचे बाहर कपड़ा बदलने के लिए मजबूर हैं। कौशांबी जनपद में यह एक मात्र तीर्थ स्थल है जहां पर गंगा स्नान करने के बाद लोग कड़ा देवी के दर्शन करते हैं।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

वहीं गंगा स्नान करने आए लोगों को कहना है कि गंगा किनारे प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्थाएं नहीं कराई गई। हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत कड़ा के अधिशासी अधिकारी द्वारा कहा जाता है कि साफ सफाई रोजाना कराई जाती है अगर जब साफ सफाई रोजाना कराई जाती तो फोटो में साफ तौर से गंदगी ना दिखाई देती। इस गंदगी की वजह से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश देखने को मिला है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story