×

ये क्या! भतीजे के जन्मदिन पर आम भी बन गए खास,कार्यकर्ताओं से बनाई दूरी

Newstrack
Published on: 3 May 2016 4:43 AM GMT
ये क्या! भतीजे के जन्मदिन पर आम भी बन गए खास,कार्यकर्ताओं से बनाई दूरी
X

सुल्तानपुर: कहते है जब वक्त बदलता है तो हवाओं का रूख भी बदल जाता है। सुल्तानपुर आए अरविंद केजरीवाल कुछ इसी अंदाज में नजर आए। वैसे तो वे आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते है। उन्हें आम लोगों की आवाज कहा जाता है, लेकिन यहीं आम आदमी की आवाज दिल्ली के सीएम सुल्तानपुर में आम आदमी से दूरी बनाते दिखें। वे अपने इस दौरे में ना तो मीडिया के करीब आए, ना ही लोगों से मिले।

ff

सुल्तानपुर में दिल्ली सल्तनत के मुखिया का अंदाज-ए-बयां

ऐसा कहा जाता है कि अरविंद केजरीवाल वीआईपी प्रोटोकोल लेने से इनकार करते है है। खुद को आम आदमी का नुमाइंदा कहकर वे लखनऊ में स्टेट गेस्ट प्रोटोकोल नहीं लिया था, लेकिन जब यही केजरीवाल सोमवार 2 मई को सुल्तानपुर आए तो उनका अंदाज कुछ अलग था वे एक निजी कार्यक्रम में आम आदमी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के यहां आए थे । इस दौरे में उन्होंने प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं जब पार्टी के कार्यकर्ता उनसे मिलने की कोशिश किए तो वे उस वक्त उनसे दूरी बनाकर बचते रहे।

asddff

राष्ट्रीय प्रवक्ता के भतीजे के जन्मदिन पर दिल्ली के आलाधिकारी आए

संजय सिंह के भतीजे के जन्मदिन पर दिल्ली के कई अफसर,मंत्री और स्पीकर तक मौजूद थे । इसी सुल्तानपुर में कभी अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर आम लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाई थी। आज निजी कार्यक्रम का असर तो देखिए की दिल्ली के सीएम इन्ही लोगों से नजरें बचाते नजर आएं। इस तरह की हरकत शायद आमलोग ही कर सकते है। सच में आप आम आदमी है अरविंद केजरीवाल जी!

नीचे स्लाइड्स में देखिए अरविंद केजरीवाल के सुल्तानपुर दौरे की फोटोज

[su_slider source="media: 33754,33756,33748,33753,33752,33751,33750,33749" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]

Newstrack

Newstrack

Next Story