×

प्रदेश कार्यकारिणी में सपा-बसपा पर बरसे केशव, कहा- एक सांपनाथ दूसरा नागनाथ

zafar
Published on: 6 Aug 2016 12:19 PM GMT
प्रदेश कार्यकारिणी में सपा-बसपा पर बरसे केशव, कहा- एक सांपनाथ दूसरा नागनाथ
X

झांसी: बुन्देलखण्ड के झांसी में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में समाजवादी पार्टी और बसपा निशाने पर रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने सपा को सांपनाथ और बसपा को नागनाथ बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में संस्थागत तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है और समाजवादी पेंशन में घोटाला किया गया।

निशाने पर सपा-बसपा

-झांसी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

-बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद के निशाने पर हर बार की तरह एक बार फिर बसपा और सपा रहीं।

-उन्होंने सपा को सांपनाथ और बसपा को नागनाथ बताते हुये कहा दोनों ही प्रदेश की गरीब जनता और किसानों को डस रहीं हैं।

भ्रष्टाचार पर बरसे

-केशव ने कहा सपा और बसपा का गठबंधन है। दोनों जनता को दिखाने के लिये एक दूसरे पर केवल आरोप लगातीं हैं।

-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा विधायक, अधिकारी और पुलिस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

-उन्होंने कहा भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार की जांच की जायेगी। जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा।

-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पेंशन में घोटाला कर गरीबों का हक मारा गया है।

विकास पर बैरियर अखिलेश

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विकास मार्ग में सबसे अधिक अवरोध पैदा करने वाला मुख्यमंत्री बताया।

-केशव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, अपराधों का ग्राफ चरम पर है, सपा सरकार में गुंडों और अराजक तत्वों का बोलबाला है।

-सपा सरकार के सरंक्षण में खनन जोरों पर चल रहा है। अवैध खनन कुशासन के कारण हो रहा है।

-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक झांसी के भानीदेवी गोयल इण्टर कालेज में चल रही है।

zafar

zafar

Next Story