TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

केशव बोले-विज्ञापनों तक सिमटी है अखिलेश सरकार, मंत्री पाल रहे हैं माफिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार के मंत्री अपराधी और माफियाओं को पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस से अपराधी नही डरते, बल्कि अराधियों से पुलिस डरती है। केशव मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार विज्ञापनों तक ही सीमित होकर रह गई है।

zafar
Published on: 12 Sep 2016 5:13 AM GMT
केशव बोले-विज्ञापनों तक सिमटी है अखिलेश सरकार, मंत्री पाल रहे हैं माफिया
X

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने अखिलेश यादव को देश का सबसे विफल मुख्यमंत्री बताया है। मौर्या ने कहा कि अखिलेश सरकार विज्ञापनों तक सीमित होकर रह गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इनकार किया।

अखिलेश सरकार-विज्ञापनों की सरकार

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार के मंत्री अपराधी और माफियाओं को पाल रहे हैं।

-उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस से अपराधी नही डरते, बल्कि अपराधियों से पुलिस डरती है।

-केशव मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार विज्ञापनों तक ही सीमित होकर रह गई है।

-उन्होंने कहा कि अखिलेश गांव, गरीब, किसान और नौजवान विरोधी मुख्यमंत्री हैं और देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री हैं।

गठबंधन नहीं करेगी भाजपा

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल समेत किसी भी दल से गठबंधन की संभावनाओं को साफ नकार दिया।

-उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और बहुमत हासिल करेगी।

-प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है।

-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव मौर्या पहली बार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के गृह जनपद मेरठ पहुंचे थे।

भ्रष्टाचार में पीएचडी

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में पीएचडी कर ली है।

-केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। इस सरकार को सपा और बसपा का समर्थन था।

-2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के समर्थन से ही राहुल और उनकी मम्मी जीती थीं, उसकी कीमत अदा करने के लिए वह खाट पंचायतें कर रहे हैं।

-बहनजी ने गरीबों की गरीबी और दलितों का खून बेचकर जो अमीरी अर्जित की है, उससे उनका मतदाता भी 2014 में ही उन्हें छोड़ गया है।

-केशव मौर्या ने कहा कि मायावती अखिलेश यादव पर इसलिए हमला नहीं करतीं, कि बसपा के भ्रष्टाचार में शामिल 22 तत्कालीन मंत्रिय़ों को बचाना है।

zafar

zafar

Next Story