×

केशव प्रसाद मौर्य- अखिलेश की उम्र 40 पार चश्मा लगाने की जरूरत, तभी दिखेगा सरकार का विकास

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार (23 दिसंबर) को आगरा आए। उन्होंने कई कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रमों की कड़ी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस भी पहुंचे।

priyankajoshi
Published on: 23 Dec 2017 1:06 PM GMT
केशव प्रसाद मौर्य- अखिलेश की उम्र 40 पार चश्मा लगाने की जरूरत, तभी दिखेगा सरकार का विकास
X

आगरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार (23 दिसंबर) को आगरा आए। उन्होंने कई कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रमों की कड़ी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस भी पहुंचे।

उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य का काफिला सीधे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचा। तकरीबन आधे घंटे तक खुले पार्क में केशव प्रसाद मौर्या ने बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से बात की। उनकी समस्याएं जानी और समस्या निराकरण का आश्वासन भी दिया।

किसानों के हित में किया काम

इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि शनिवार (23 दिसंबर) को चौधरी चरण सिंह की जयंती है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं। प्रदेश के साथ केंद्र की सरकार भी किसानों के लिए तमाम कार्यकारी योजनाएं लेकर आई है।

प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लॉ एन्ड ऑर्डर पर भी बोले। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (यूपीकोका) लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए लाया गया है। यानी यूपीकोका उन लोगों के लिए है, जो लोग प्रदेश के बड़े भू माफिया हैं। प्रदेश के बड़े शराब तस्कर है या फिर प्रदेश में जो बड़े अपराधी है जिन पर दर्जनों मुकदमा दर्ज है। एक बड़े अपराधी के लिए यूपीकोका बनाया गया है।

अखिलेश पर ली चुटकी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य कहा कि विधानसभा में जब अखिलेश यादव यूपीकोका पर बोल रहे थे । तब मुझे लग रहा था कि यूपीकोका से अखिलेश यादव इतने परेशान क्यों हैं। जबकि यह यूपीकोका अखिलेश यादव के लिए नहीं बनाया गया है। अगर अखिलेश यादव के साथ कोई बड़ा भू माफिया बड़ा शराब तस्कर या बड़ा अपराधी होगा तो उस पर यूपीकोका लागू होगा। पत्रकार वार्ता में केशव प्रसाद मोर्य से प्रदेश में विकास की बात हो रही थी। सवाल यह था कि प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। इस सवाल पर चुटकी लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव की उम्र 40 के पार हो गई है और 40 के बाद चश्मा लगना चाहिए। जिससे उन्हें बीजेपी का विकास नहीं दिख रहा है।

यूपी का होगा विकास

प्रदेश और केंद्र प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दावा है कि 9 महीने की यूपी की सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है। किसानों के लिए तमाम कार्यकारी योजनाएं आई हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में भी यूपी में विकास की गंगा बहने वाली है।

प्रेसवार्ता के बाद केशव प्रसाद मौर्या लगभग 1 घंटे तक आगरा रुके और उसके बाद लखनऊ के लिए वापिस चले गए ... लेकिन जिस तरह से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर तंज कसे है उसके बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story