×

कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए

निकाय चुनाव करीब आते ही अब नेताओं के आने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के क्रम में आज उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी से नगरपालिका

Anoop Ojha
Published on: 13 Nov 2017 10:53 AM GMT
कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए
X
कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए

शाहजहांपुर: निकाय चुनाव करीब आते ही नेताओं के आने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के क्रम में आज उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी से नगरपालिका चैयरमैन पद प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद के समर्थन में एक सभा की जिसमें नगरपालिका और नगर पंचायत की सभी सीटों पर प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुआ भतीजे ने मिलकर प्रदेश की जनता को लूटा है आज वह हमसे हिसाब मांग रहे हैं। साथ ही कहा कि सपा सरकार मे विकास को लेकर भी विवाद होता था लेकिन बीजेपी मे विकास ही विकास होता है।

कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए

सैफई मे अखिलेश यादव द्वारा मूर्ती लगाने पर कहा कि भगवान ने उन्हे सद्बुद्धि दी है भगवान करे वह सपा कार्यकर्ताओं के घर घर ऐसी मुर्ति लगाएं। वहीं अयोध्या पर कहा कि राम जन्म भूमि का मामला अभी न्यायालय मे चल रहा है। वहां पर सिर्फ विकास का काम चल रहा है इसलिए उस विकास को किसी और नजर से नही देखना चाहिए। साथ ही अखिलेश के मूर्ती लगाने पर कहा कि वह कंस की मूर्ति लगाएं इसमे हम क्या कर सकते है। कश्मीर भारत का हिस्सा था कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा। डाक्टर श्यामा प्रसाद के बलिदान को जाया नही जाने देंगे। भारत से कश्मीर को कोई भी अलग नही कर सकता है।

कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए कंस की मूर्ति लगाओ या दुर्योधन की, हमें क्या : कह रहे केशव, लेकिन किस्से... ये भी तो जानिए

हालांकि जिस बीजेपी कार्यालय में आज का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा था। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुचे थे वहां पर भीड़ का नजारा आप इन फोटो से लगा सकते है। जहां पर प्रदेश का उप मुख्यमंत्री मौजूद हों और साथ ही उनके साथ मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहें इसके बावजूद कार्यालय में कुर्सियों पर बैठने वाले कार्यकर्ता नही थे। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि जिस विधानसभा से कैबिनेट मंत्री विधायक है। उसी मे क्षेत्र मे आज के कार्यकर्ता सम्मेलन मे उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे भीड़ तक नही जुट पाई।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story