×

कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमत्रीं केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे हैं। इनको देश से नहीं दुश्मन देशों से लगाव है।

Harsh Pandey
Published on: 6 Aug 2023 2:22 PM GMT
कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं: केशव प्रसाद मौर्य
X

अम्बेडकर नगर: चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमत्रीं केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे हैं। इनको देश से नहीं दुश्मन देशों से लगाव है।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जलालपुर विधान सभा उपचुनाव के दौरान मालीपुर के मोतीलाल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले पचास सालों तक सपा व बसपा की सरकार नहीं आने वाली है। सपा ने समाजवाद की परिभाषा परिवारवाद कर दी है जबकि बसपा में बिना पैसे के किसी को टिकट नहीं मिलता, पैसा देकर टिकट लेने वाला अपना विकास करेगा या क्षेत्र का।

भ्रष्टाचारियों पर हर हाल में कार्यवाही...

उप मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। गरीबों व किसानों के लिए खजाने का मुंह खुला हुआ है। आने वाले दिनों में बिना घर व बिजली के कोई नही रहेगा।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध चुन-चुन कर कार्यवाई की है। भ्रष्टाचारियों पर हर हाल में कार्यवाई होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटा दिया गया। कश्मीर में कहीं भी खून नहीं बहा। अगर खून बहा तो सिर्फ आतंकियों का।

उन्होंने जनता से आहवान किया कि वह राजेश सिंह को जिता कर भेजें, जलालपुर में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम का संचालन अवधेश द्विवेदी ने किया।

जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर किया स्वागत...

बताते चलें कि इसके पूर्व मंच पर पंहुचने पर उप मुख्यमंत्री का जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जनसभा के दौरान ही जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह व सपा नेता केके मिश्र तथा विंध्याचल सिंह को भाजपा में शामिल किये जाने का ऐलान किया गया।

जनसभा के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री गिरीश यादव, महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, त्रयंम्बक तिवारी, प्रदेश महामंत्री संतोष सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, अनीता कमल, संजू देवी, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, राम प्रकाश यादव के अलावा पंकज पाठक, इन्द्रमणि शुक्ला,रमाशंकर सिंह, अरविन्द पाण्डेय, राणा रणधीर सिंह, अवधेश पाण्डेय, रमापति मौर्या, विकास तिवारी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story