TRENDING TAGS :
Ketakee Singh on Aurangzeb: केतकी सिंह ने मनोज मुंतशिर के बयान का किया समर्थन, औरंगजेब की कब्र पर दिया ये बयान
Ketakee Singh on Aurangzeb: मनोज मुंतशिर के इस बयान का बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने समर्थन किया है।
ketakee singh
Ketakee Singh on Aurangzeb: फिल्म ‘छावा’ के रिलीज होने के बाद से ही औरंगजेब पर सियासत चल रही है। वहीं औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि औरंगजेब की कब्र हटाने की जगह उस जगह पर शौचालय बनवा देना चाहिए।
मनोज मुंतशिर के इस बयान का बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने समर्थन किया है। उन्होंने भी औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बनाने की सलाह दे डाला। दरअसल हाल ही में यूपी बजट में बलिया को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। विधानसभा में विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में अपना संबोधन देते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
इसके बाद उन्होंने एक हैरान कर देने वाली मांग कर डाली। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए एक अलग विंग या बिल्डिंग बनवा दिया जाएगा। इस विंग के बनने से हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस करेगा। विधायक केतकी सिंह के इस बयान के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। इस बयान पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
मुस्लिमों के लिए बने अलग बिल्डिंगः केतकी सिंह
भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि होली, रामनवमी और दुर्गा पूजा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को समस्या होती हैं। उन्हें इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस समस्या के मद्देनजर उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग की है। मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए एक अलग बिल्डिंग या अलग विंग ही बनवा दिया जाए। ताकि वह अपना अलग से इलाज करा सकें।
कौन हैं विधायक केतकी सिंह?
भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह का जन्म और पालन पोषण बलिया में ही हुआ है। वह बांसडीह विधासभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा उम्मीदवार और कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को परास्त किया था। अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत में केतकी सिंह ने स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए काफी काम किया। जिसके बाद ही वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गयीं। वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ चुकी हैं।