Stanford University के टॉप रिसर्चर्स की लिस्ट में KGMU के 10 डॉक्टर्स के नाम, डॉ. रविन्द्र कुमार गर्ग की UP में सर्वश्रेष्ठ रैंक

Lucknow News Today: यूनाइटेड स्टेट्स की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 10 डाक्टर्स के नाम को भी शामिल किया गया है।

Shashwat Mishra
Published on: 12 Oct 2022 5:38 PM GMT
KGMU
X

KGMU। Photo- Social Media

Lucknow News Today: यूनाइटेड स्टेट्स की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के 10 डाक्टर्स के नाम को भी शामिल किया गया है। स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा शीर्ष-उद्धृत वैज्ञानिकों का एक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस बनाया गया है, इसमें अलग-अलग एक साल के प्रभाव दिखाए जाते हैं। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 5 पेपर वाले सभी वैज्ञानिकों के लिए फील्ड और सबफील्ड-विशिष्ट पर्सेंटाइल भी प्रदान किए जाते हैं। डेटा को 2021 के अंत तक एकल वर्ष का अपडेट किया जाता है, यह शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस डेटाबेस में 195,605 वैज्ञानिक शामिल हैं।

केजीएमयू के चयनित 10 डाक्टर्स के नाम

  • डॉ. यूसी चतुर्वेदी (माइक्रोबायोलॉजी)
  • डॉ. आर के गर्ग (न्यूरोलॉजी)
  • डॉ. राजेश वर्मा (न्यूरोलॉजी)
  • डॉ. अमिता जैन (माइक्रोबायोलॉजी)
  • डॉ. सुजीत कार (मानसिक विभाग)
  • डॉ. रश्मि कुमार, पीडियाट्रिक (सेवा निवृत्त)
  • डॉ. शैली अवस्थी (पीडियाट्रिक)
  • डॉ. अब्बास अली मेहँदी (बायोकेमेस्ट्री)
  • डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी (रेस्पेरेटरी मेडिसिन)
  • डॉ. दिव्या मेहरोत्रा (ओरल सर्जरी)
  • डॉ. रविन्द्र कुमार गर्ग की UP में सर्वश्रेष्ठ रैंक

बता दें कि डॉ रविन्द्र कुमार गर्ग ने लगातार चौथे वर्ष में अपनी उपलब्धि जारी रखी है। उन्होंने चिकित्सा अनुसन्धानों में उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त की है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story