×

Khatauli By-Election 2022: धर्म सिंह सैनी की जॉइनिंग अटकी! CM योगी के साथ नहीं दिखेंगे मंच पर,..बस करेंगे प्रचार

Khatauli By-Election 2022: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी बीजेपी में वापस लौट सकते हैं। धर्म सिंह सैनी आज बीजेपी ज्वाइन करने वाले थे, फ़िलहाल वो अटक गई है। उन पर कई जांच भी चल रहे हैं।

aman
Written By aman
Published on: 30 Nov 2022 8:51 AM GMT (Updated on: 30 Nov 2022 8:52 AM GMT)
khatauli by election 2022 dharam singh saini may return to bjp ayush admission scam
X

धर्म सिंह सैनी (Social Media)

Khatauli By-Election 2022: यूपी के मुज़फ्फरनगर की खतौली सीट पर उप चुनाव से पहले पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापस लौट सकते हैं। संभावना जताई जा रही थी कि, धर्म सिंह बुधवार (30 नवंबर) को खतौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में बीजेपी का दामन थामेंगे। लेकिन, ताजा जानकारी के अनुसार अब आज ज्वाइनिंग की संभावना नहीं है। धर्म सिंह सैनी की बीजेपी में जॉइनिंग रोकी गई है।

बता दें कि, धर्म सिंह पर हाल ही में उजागर हुए आयुष घोटाले की छाया भी है। आयुष घोटाले की इस खबर को newstrack.com ने प्रमुखता से उठाया था और सबसे पहले धर्म सिंह पर गाज गिरने की आशंका भी जताई थी। धर्म सिंह सैनी पर कई अन्य जांच भी चल रहे हैं। पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री के साथ आज मंच पर नहीं रहेंगे। लेकिन, बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।

सीएम योगी की रैली में होने वाले थे शामिल

गौरतलब है कि, मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की खतौली विधानसभा सीट (Khatauli By-Election) पर होने वाले उपचुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) बीजेपी में वापस आ सकते हैं। हालांकि, अभी उहापोह की स्थिति है। पहले कहा गया था कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खतौली रैली के दौरान सैनी बीजेपी का दामन थामेंगे। इसकी पुष्टि उनके बेटे लव कुमार सैनी ने भी की थी। वहीं, बीजेपी पदाधिकारियों का कहना है कि धर्म सिंह सैनी को पार्टी में शामिल करने के लिए शीर्ष नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं तक से राय ली गई थी।

वेस्ट यूपी के कई सीटों पर रखते हैं प्रभाव

धर्म सिंह सैनी के बीजेपी में वापस जाने को पश्चिमी यूपी में सपा के लिए बड़ा झटका के तौर पर देखा जा रहा है। खतौली विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की ओर से मदन भैया (Madan Bhaiya) को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को मुज़फ्फरनगर दंगा मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद अयोग्य करार दिया गया था। जिसके बाद खतौली में उपचुनाव हो रहे हैं। धर्म सिंह सैनी सहारनपुर से आते हैं। लेकिन, उनका प्रभाव पश्चिमी के कई सीटों पर रहा है। वो वेस्ट यूपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। हालांकि, धर्म सिंह सैनी के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी दिनों से थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story