×

Khatauli By-Election Result 2022: खतौली उपचुनाव का कल आएगा परिणाम, राजकुमारी सैनी और मदन भैया के बीच मुकाबला

Khatauli By-Election Result 2022: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी से पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी तो गठबंधन से आरएलडी के मदन भैया के बीच मुकाबला है।

Prashant Dixit
Published on: 7 Dec 2022 1:02 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT)
UP Khatauli By-Election Result 2022
X

मदन भैया और राजकुमारी सैनी (सोशल मीडिया)

Khatauli By-Election Result 2022: मुजफ्फरनगर की खतौली में बीजेपी से पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी तो गठबंधन से आरएलडी के मदन भैया के बीच मुकाबला है। विक्रम सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इस उपचुनाव में खतौली में करीब 56.46 प्रतिशत ही मतदान हुआ और जो 2022 विधान सभा चुनाव से 69.80 से बहुत कम है। आपको बता दें, इस चुनाव में मतदान से पहले आरएलडी के प्रत्याशी ने कई बार प्रशासन पर चुनाव प्रचार में बाधा डालने के आरोप लगाएं थे।

कम मतदान से बदल गई चुनाव की हवा

मुजफ्फर नगर की खतौली विधानसभा के उपचुनाव में बहुत कम मतदान से इस चुनाव परिणाम की हवा बदली है। इस उपचुनाव में 9 बजे तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में केवल 6.5 प्रतिशत ही मतदान हो पाया, 11 बजे तक यह मतदान प्रतिशत बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंचा और इसी तरह धीरे-धीरे मतदान होता रहा और शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। जबकि वहां मतदान के आखिरी घंटे में 2.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इस तरह मतगणना खत्म होने तक केवल 56.46 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। अब यदि हम पिछले आंकड़ों की बात करें, तो 2017 में इस सीट पर 71.7 प्रतिशत मतदान हुआ और 2022 में 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन उपचुनाव में यह केवल 56.46 प्रतिशत ही रह गया। इस बार प्रत्याशियों से नाराज लोगों ने मतदान नही किया है।

यहां देखें इस चुनाव के परिणाम

यूपी के इन उपचुनावों के परिणाम के लिए मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इस चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। इस चुनाव के लाइव परिणाम आप हमारी वेबसाइट www.newstrack.com इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर हैंडल को फॉलो कर सकते हैं। जहां आपको इन सीटों के परिणामों से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा आप चुनाव परिणाम को चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर भी देख सकते हैं।

भाजपा और गठबंधन ने लगाया पूरा दम

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा का उपचुनाव का परिणाम सरकार पर किसी तरह का कोई असर नहीं डाल सकता है। यह चुनाव कहीं न कहीं भाजपा और गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा सवाल भी दिखा। वहीं दोनों पक्षों ने इस चुनाव को अपने प्रत्याशी के पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगाई। एक ओर जहां भाजपा ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ हर बिरादरी को भाजपा के पक्ष में साधने के लिए फौज चुनावी मैदान में उतारी थी। वहीं गठबंधन के भी बहुत से विधायक और नेता इस चुनाव को जिताने के लिए पूरे शिद्दत से जुटे थे। तो रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने यहां खुद डेरा डाल रखा था।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story