×

Jaunpur News: पहले पिलाई शराब फिर हत्या कर पुआल से जलाई लाश, पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी

Jaunpur News: जौनपुर में थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के नारायणडीह गांव में ग्रामवासी एक युवक की हत्या करके शव को घर से करीब डेढ़ किमी दूर एक बगीचे में लगे टीनशेड के नीचे जला दिया गया।

Kapil Dev Maurya
Published on: 18 Jan 2023 2:17 PM GMT
Killed after drinking alcohol in Jaunpur, burnt dead body with straw
X

जौनपुर: पहले पिलाई शराब फिर हत्या कर पुआल से जलाई लाश, पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी

Jaunpur News: जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर स्थित थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के नारायणडीह गांव में ग्रामवासी एक युवक की हत्या करके शव को घर से करीब डेढ़ किमी दूर एक बगीचे में लगे टीनशेड के नीचे जला दिया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव व्याप्त है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टि से आस-पास कई थानों की पुलिस गांव पहरा के लिए तैनात कर दी गई है।

मिली खबर के अनुसार नारायणडीह गांव के निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ हन्कू यादव (24) की हत्या कर शव को पुआल के सहारे जला दिया गया जो अधजला स्थित में मिला है। परिजनों को घटना की खबर तब हुई जब सुबह किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के मुताबिक विनोद यादव (24) घर पर ही रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात दस बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा। परिजन फिर सो गए सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नही था। परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हो गई।

अधजली स्थित में मिली लाश

बुधवार की सुबह आठ बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बगीचे में एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है अधजली स्थित में लाश पड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो विनोद के शव का हाल देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर थाना मीरगंज, सुजानगंज,पवांरा पुलिस को तैनात किया गया है। युवक की अभी शादी नही हुई है। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था।

पुआल से लाश को जलाया

हलांकि पुलिस का बयान है कि विनोद और अभियुक्त अनुपम यादव शराब पीते थे। अनुपम विनोद को शराब पिलाया और बाद में अपने चाचा राजकुमार यादव के साथ मिलकर हत्या करने के बाद पुआल से लाश को जलाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अनुपम और राजकुमार दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल का पहरा लगा दिया गया है घटना से गांव में तनाव गहरा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story