×

Kannauj : सिगरेट के पैसे मांगने पर वहशी बना युवक, महिला की पीठ में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Kannauj Crime News : पुलिस महिला को कोतवाली लेकर गई। जहां से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

aman
By aman
Published on: 2 Sep 2022 6:23 AM GMT
knife attack on shopkeeper due to not giving cigarette price in kannauj
X

चाकू लगने से घायल महिला 

Kannauj Crime News : यूपी के कन्नौज जिले में सिगरेट के पैसे मांगने से नाराज युवक ने एक महिला पर हमला बोल दिया। उसने महिला की पीठ में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के अजय पाल मोहल्ला निवासी नन्हें की मोहल्ले में ही एक दुकान है। जिस पर नन्हे की पत्नी गीता कभी-कभार बैठती हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार की देर शाम भी वो दुकान पर बैठी थीं। तभी मोहल्ला अहमदी टोला निवासी लवी पुत्र कल्लू खां ने सिगरेट की डिब्बी मांगी। जब गीता ने लवी से उसके पैसे मांगे तो वह गीता को गाली-गलौज देने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती युवक ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया।

इलाके में सनसनी मच गई

चाकू लगने के बाद महिला खून से लथपथ मौके पर ही गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान हमलावर गाली-गलौज करते मौके फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को कोतवाली लेकर गई। जहां से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story