×

Krishna Temple in Lucknow: लखनऊ में भगवान श्रीकृष्ण के इन मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम, खूब प्यारी सजती है यहां की झांकी

Krishna Temple in Lucknow: अगर आप लखनऊ में हैं तो आइए आपको लखनऊ के मशहूर कृष्ण मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां पर श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Aug 2022 1:24 PM GMT
Krishna Temple in Lucknow
X

Krishna Temple in Lucknow (Photo - Newstrack)

Krishna Temple in Lucknow: भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इसी तिथि पर हर साल भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 18-19 अगस्त को मंदिरों में और अपने-अपने घरों में कृष्ण भक्त भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर बधाई गीत, भजन गाते हैं। धूमधाम से पूजा-पाठ करते हुए भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन आधी रात को लोगों के घरों से भगवान कृष्ण का जन्म होने के पावन अवसर पर घंटियों की आवाजें सुनाई देती है और लोगों खुशियों से झूम उठाते हुए गाते हैं नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की।

भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व छह दिन तक चलता है। जन्म के बाद भगवान कृष्ण की छठी की जाती है। ऐसे में छह दिनों तक शहर में कृष्ण मंदिरों में झाकिंया सजी रहती हैं। जगह-जगह कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। तो अगर आप लखनऊ में हैं तो आइए आपको लखनऊ के मशहूर कृष्ण मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां पर श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

लखनऊ में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर
Lucknow Mein Shri Krishna Temple

राम कृष्ण मठ और मिशन, निराला नगरी
RAM KRISHNA MATH & MISSION, NIRALA NAGAR

राजधानी लखनऊ के निराला नगर में राम कृष्ण मठ में शाम की आरती के बाद श्रीकृष्ण के जन्म पर एक विशेष पूजा आयोजित होती है। यहां पर शांति से भगवान का चिंतन मनन किया जाता है।

स्थान: निराला नगर, लखनऊ

Location: Nirala Nagar, Lucknow

इस्कॉन मंदिर, शहीद पथ
ISKCON TEMPLE, SHAHEED PATH

Shri Krishna Temple (Pic- Social Media)

यहां जन्माष्टमी का उत्सव भव्य होता है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में राधा-कृष्ण का ये मंदिर है।

स्थान: सेक्टर एफ, सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ, लखनऊ

Location: Sector F, Sushant Golf City, Sultanpur Road, Shaheed Path, Lucknow

पुलिस लाइन मंदिर
POLICE LINES MANDIR

जन्माष्टमी के अवसर पर यहां स्थापित विशाल झाँकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर को फूलों की सजावट और विस्तृत रंगोली से सजाया गया है।

स्थान: रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ विश्वविद्यालय के पास, लखनऊ

Location: Reserve Police Lines, Near Lucknow University, Lucknow

द्वारकाधीश मंदिर, चौक
DWARKADHISH TEMPLE, CHOWK

राजधानी लखनऊ में यह मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। जन्माष्टमी पर इस मंदिर में ठाकुर जी का पंचामृत से स्नान कराया जाता है। रात 12 बजे कृष्ण का जन्म मनाया जाता है।

स्थान: खुन खुन जी बिल्डिंग के पास, चौक, लखनऊ

Location: Near Khun Khun ji Building, Chowk, Lucknow

श्री नाथ जी की हवेली, सुभाष मार्ग
SHRI NATH JI KI HAVELI, SUBHASH MARG

इस मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लखनऊ के याहियागंज में श्री नाथ जी का मंदिर है।

स्थान: 223, सुभाष मार्ग, याहियागंज, लखनऊ

Location: 223, Subhash Marg, Yahiyaganj, Lucknow

बिहारी जी का मंदिर, राजा बाजार
BIHARI JI KA MANDIR, RAJA BAZAR

इस मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले फूलों की सजावट शुरू हो जाती है। जन्माष्टमी के दिन प्रसाद का वितरण किया जाता है।

स्थान: राजा बाजार, चौक, लखनऊ

Location: Raja Bazar, Chowk, Lucknow

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story