×

कूड़ा प्रेमी व स्वच्छता सम्राट दोनो को सम्मानित करेंगे ये डीएम

राम केवी
Published on: 24 Nov 2018 4:10 PM GMT
कूड़ा प्रेमी व स्वच्छता सम्राट दोनो को सम्मानित करेंगे ये डीएम
X

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने अनोखी प्रतियोगिता शुरू ही है। यहां जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को एक एक वार्ड दिया गया है। जहां वह कूड़ा प्रेमी को ढूंढेंगे और उनको कूड़ा पसंद होने के कारण पूछकर उनको चेताया जाएगा। और साथ ही वार्ड मे ऐसे भी घर ढूंढे जाएंगे जो सबसे ज्यादा साफ सुथरे होंगे जिनको स्वच्छता सम्राट के नाम से सममानित भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

इतना ही नही हर अधिकारी को दस दस हजार स्टीकर पर चस्पा करने होंगे। इस प्रतियोगिता मे खुद डीएम भी सुबह 7 बजे से 8 बजे तक वार्ड मे जाएंगे और सबसे साफ सुथरा घर और दुकान रखने वालो को सम्मानित करेंगे और साथ ही जिनके घर और दुकान सबसे ज्यादा गंदे होंगे उनको कूड़ा प्रेमी के नाम से सम्मानित किया जाएगा और उनको चेताया जाएगा।

नगर निकास मंत्री के नगर निगम को स्वच्छता मे सम्मानित स्थान पाने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने एक खास प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उन्होंने नगर से लेकर जिला प्रशासन के आलाधिकारियों को गलियों मे घूमने का कार्य दिया है। इस प्रतियोगिता का कूड़ा प्रेमी रखा गया है।

इसे भी पढ़ें

इस प्रतियोगिता मे सभी आलाधिकारियों को एक एक वार्ड दिया गया है। उनको अपने वार्ड मे सुबह 7 बजे से 8 बजे तक वार्ड की सभी गलियों मे घूमकर उन घरो को चिन्हित करना होगा जो वार्ड के सबसे साफ सुथरे घर और दुकाने होंगी। उनमे से सबसे साफ सुथरा और घर रखने वाले को सम्मानित किया जाएगा। और वही अधिकारी ऐसे घरो और दुकानों को भी चिन्हित करेंगे जो सबसे ज्यादा गंदे होंगे।

सबसे ज्यादा गंदे रखने वाले लोगो को कूड़ा प्रेमी के नाम से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नही सभी सर्टिफिकेट भी सभी के बीच मे दिए जाएंगे। जिससे कूड़ा प्रेमी को आगे के लिए समझ आए कि स्वच्छता कितनी जरूरी है हमारे लिए। और वह आगे से स्वच्छता को बढ़ावा देगा।

इसे भी पढ़ें

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे उन्होने सभी आला अधिकारियों के लिए एक एक ट्रैक सूट भी बनवाया है। ट्रैक सूट पहनकर ही अधिकारियों को वार्ड मे जाना होगा। और साथ ही वार्ड मे जाने के बाद सभी अधिकारीयों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करके डीएम को भेजनी होगी। उनका कहना है कि यहां 17वां नगर निगम बना है। हम नही चहाते है स्वच्छता के मामले मे इसकी रैंकिंग भी 17 आए। इसलिए सभी अधिकारियों को उत्साहित होकर इस मिशन को पूरा करना होगा।

राम केवी

राम केवी

Next Story