TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IPL 2022: झांसी का लाल खेलेगा आईपीएल, मुंबई इंडियंस के लिए कल होगा डेब्यू

Jhansi: झांसी के एक लाल कुमार कार्तिकेय सिंह को कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम से खेलने का मौका मिल सकता है। कुमार कार्तिकेय सिंह कई राज्यों से खेलने के बाद वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 29 April 2022 1:48 PM GMT
Kumar Karthikeya Singh
X

कुमार कार्तिकेय सिंह। (Social Media) 

IPL 2022: झांसी के एक लाल को कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians team) से खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि झाँसी के श्याम नाथ सिंह पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। जो मूलतः जनपद सुल्तानपुर ग्राम क्वारसी पोस्ट हरियापुर निवासी हैं। वर्तमान में इनका परिवार कानपुर में रह रहा है।

कार्तिकेय की बचपन से ही क्रिकेट खेलने में थी रुचि

इनके बड़े बेटे कुमार कार्तिकेय सिंह (24) बाएं हाथ के स्पिनर हैं। कार्तिकेय की बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रुचि थी और 9 साल की तपस्या के बाद मेहनत आख़िरकार रंग लाई और मुम्बई इंडियंस टीम-11 में मोहम्मद अरसद खान के चोटिल होने पर शामिल किया गया है। बता दें कि कार्तिकेय लगातार घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे कुमार कार्तिकेय सिंह

कुमार कार्तिकेय सिंह कई राज्यों से खेलने के बाद वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आगामी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है। वरिष्ठ पुलिस झाँसी शिवहरी मीना द्वारा झाँसी पुलिस परिवार के बेटे का इंडियन क्रिकेट टीम में सम्मिलित होने पर उनके पिता मुख्य आरक्षी शश्याम नाथ सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की। झांसी पुलिस के मुख्य आरक्षी के बेटे का IPL में सेलेक्ट होने पर एसएसपी झांसी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians team) की हालत आईपीएल में इस समय खस्ता है। मुंबई को अभी तक उसके द्वारा खेले गए सभी आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पांच बार की मुंबई इंडियंस इस समय आईपीएल अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है और उसके प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने का भी कोई चांस अब नहीं बचा है। मुंबई इंडियंस अपने आगे के मैच केवल अपनी साख बचाने के लिए जीतने का प्रयास करेगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story