'राम का गुणगान करना बंद करो...' कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी

Kumar Vishwas Death Threat: कवि कुमार विश्वास को राम कथा करने ना करने की हिदायत दी गई है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Sep 2024 4:03 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 4:10 PM GMT)
राम का गुणगान करना बंद करो... कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी
X

Kumar Vishwas Death Threat: कवि और कथावाचक कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। राम कथा करने वाले कुमार विश्वास को राम का गुणगान बंद करने की हिदायत दी है। ऐसा ना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि अभी वह सिंगापुर में राम कथा करने के लिए गए थे। कुमार विश्वास के मैनेजर को धमकी भरा फोन आया। उनके अनुसार फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में उन्होंने गाजियाबाद पुलिस में एफआईआऱ दर्ज कराई है।

मुकदमा दर्ज

कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इस मामले में उनके मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) 2023 की धारा 351 (4) के तहत मामला दर्ज किया है। उनके मैनेजर ने बताया कि कॉल कर के धमकाया गया। साथ ही अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने इसे चितांजनक बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कुमार विश्वास को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

कुमार विश्वास ने पोस्ट कर दिया जवाब

डॉ कुमार विश्वास ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर जानकारी दी। साथ ही इस धमकी का जवाब भी दिया है। कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा "जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश “राघवेंद्र राम का गुणगान” सुनना बंद कर देगा और हम करना “सीताराम चरित अति पावन। मधुर सरस अरु अति मनभावन, पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये, हिय की प्यास बुझत न बुझाए।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story