×

संगमक्षेत्र में फिल्म " तीर्थराज प्रयागराज " के डीवीडी का हुआ लोकार्पण

पुरातन तथ्यों के आधार पर प्रयागराज के महत्व व उसके इतिहास से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों को समेटे हुई शार्ट फिल्म निर्माता सुरेश नारायणन द्वारा निर्मित " तीर्थ राज प्रयाग राज " के डीवीडी का लोकार्पण 12 फरवरी  को पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा हुआ।

Anoop Ojha
Published on: 14 Feb 2019 7:32 AM GMT
संगमक्षेत्र में फिल्म  तीर्थराज प्रयागराज  के डीवीडी का हुआ लोकार्पण
X

प्रयागराज: पुरातन तथ्यों के आधार पर प्रयागराज के महत्व व उसके इतिहास से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों को समेटे हुई शार्ट फिल्म निर्माता सुरेश नारायणन द्वारा निर्मित " तीर्थ राज प्रयाग राज " के डीवीडी का लोकार्पण 12 फरवरी को पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा हुआ। भारतीय जनता पार्टी संगमक्षेत्र शिविर कार्यालय परिसर में इस शार्ट फिल्म के लोकार्पण के अवसर पर फिल्म के मीडिया पार्टनर इनसमाचार के साथ उत्तर प्रदेश के फिल्म प्रदर्शन के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर रावसंन फिल्म के चेयरमैन श्रीधर राव, लेखक शैलेन्द्र सिंह व फिल्म के निर्देशक साहिल बी श्रीवास्तव-पियूष चक्रवर्ती कार्यकारी निर्माता रचना एस कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें.....एक बार फिर झुलसा प्रयागराज कुंभ, बाल बाल बचे लालजी टंडन

फिल्म में प्रयागराज के महत्व व उसके इतिहास उसकी संस्कृति के साथ प्रयाग में सभी दार्शनिक स्थल के महत्व व उनसे जुडी छोटी से छोटी जानकारी दी गयी हैं। उसके साथ ही साथ धार्मिक स्थलों के बारे में पुराणों में वर्णित कथाओं का भी संकलन किया गया हैं।इस फिल्म में आज की विशिष्ट भिभूतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी हैं। फिल्म के अनुसंधान पर बड़ी मेहनत की गयी हैं।

यह भी पढ़ें....दिलीप कुमार से मधुबाला को था बेइंतहा प्यार, इस शख्स की खातिर ठुकरा दिया था प्रस्ताव

इस फिल्म की प्रथम प्रस्तुति के समय श्री काशी त्रिपाठी [महामंत्री काशी ] कुमार अशोक पांडेय,ऋचा भारद्वाज युवा मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा,रवि केशरवानी, कुञ्ज बिहारी,अनूप कुशवाहा,गोपाल मिश्रा,राज लक्ष्मी,ज्ञानेश्वर शुक्ल ,उपेंद्र पटेल , श्री कुमार बालकृष्णन ,दीपिका ऐ ,डॉ.जगदीश ऐरमुरे श्रीकांत जी,एम् संगीता ,नारायण शास्त्री,पुरुषोत्तम,मनुरू श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें......कुंभ: एयर बोट से वाराणसी और प्रयागराज के बीच आवागमन जल्द होगा शुरू: नितिन गडकरी

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story