×

Kushinagar: एनएच-28 पर 51 किलोग्राम गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Kushinagar: जनपद की तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच -28 पर झरही नाले के पास 5 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के पास से 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 25 May 2022 12:07 PM GMT
Kushinagar news in hindi
X

गांजे के साथ पकड़े आरोपी। 

Kushinagar: जनपद की तरयासुजान थाना क्षेत्र (Teryasujan police station area) में पुलिस ने एनएच -28 पर झरही नाले के पास 5 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 51 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। इस सफलता में तरयासुजान पुलिस (Teryasujan police) तथा स्वाट टीम की भूमिका अहम रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।

पकड़े गए तस्करों में 4 अंतराज्यीय

पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच गांजा तस्करों में से चार बिहार प्रांत के हैं । विजय साहनी, विजय प्रसाद, रामविलास और अंगद पटेल ये चारों पश्चिमी चंपारण जिले के हैं। एक तस्कर देवा यादव कुशीनगर जनपद की पटहेरवा थाना क्षेत्र (Patherwa police station area) का निवासी है।

51 किलोग्राम गांजा द्वारा बरामद की गई सामग्री

पुलिस द्वारा दी गई विवरण के आधार पर पांच तस्करों से 51 किलोग्राम गांजा जो छह प्लास्टिक की थैलियों में रखा गया था। जिसकी कीमत लगभग आठ लाख बताई जा रही है। तस्करों के पास से दो सुपर स्प्लेंडर जिस पर एक का नंबर प्लेट बिहार राज्य का तथा दूसरे का नंबर प्लेट बिना नंबर प्लेट की है।

तस्कर उड़ीसा से लाए थे गांजा गांजा

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल (Superintendent of Police Kushinagar Dhawal Jaiswal) ने बताया कि अंतरराज्यीय तस्कर उड़ीसा राज्य से गांजा लेकर बिहार सहित कुशीनगर ,गोरखपुर तथा अन्य जनपदों में सप्लाई के फिराक में थे। ये तस्कर जहां सप्लाई देने वाले थे उन जगहों की भी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

तस्कर अपना रहे हैं तस्करी के विभिन्न हथकंडे

अंतरराज्यीय तस्करों के लिए कुशीनगर उपजाऊ जगह साबित हो रही है। उत्तर में नेपाल और बिहार की सीमाएं जनपद से जुड़ी हैं तो पूर्व में बिहार राज्य की सीमा है। राज्यों और नेपाल की सीमाओं का लाभ लेकर तस्कर कुशीनगर में अपना कारोबार फैला रहे हैं। तस्कर तस्करी के विभिन्न तरीके भी अपना रहे हैं। विगत माह कुशीनगर जनपद के ही नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र (Nebua Naurangiya Police Station Area) में पकड़े गए तस्करों ने बोलेरो गाड़ियों के दरवाजों में स्क्रू खोलकर गांजा छिपाया था जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तस्कर फिल्म देखकर शातिराना अंदाज में तस्करी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story