×

Kushinagar: आरपीएन सिंह को राज्यसभा की सदस्यता हेतु उम्मीदवार बनाये जाने पर जताई खुशियां

Kushinagar News: आरपीएन सिंह राज परिवार से हैं। पडरौना के राजा के नाम से प्रसिद्ध है। पहले कांग्रेस के बड़े नेता थे और राहुल गांधी की करीबी रहे। कांग्रेस सरकार में परिवहन राज्यमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और गृह राज्य मंत्री पदों पर रहे।

Mohan Suryavanshi
Published on: 11 Feb 2024 5:09 PM GMT
Kushinagar News
X

Kushinagar News (Pic:Social Media)

Kushinagar News: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व भाजपा नेता आरपीएन सिंह को राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया गया है। इसको लेकर जनपद में जगह-जगह स्वागत एवं खुशियों का इजहार किया जा रहा है। आर पीएन सिंह के राज्य सभा का उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, विधायक पीएन पाठक,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,विवेकानंद पाण्डेय, मनीष जायसवाल, डॉ असीम राय,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश शाही, ऋषि तिवारी, मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह,सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, सुदामा गिरी, सुनील कन्नौजिया, सुबास पाण्डेय राजेश गुप्ता संजीव जयसवाल दिनेश सिह रविश सिह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

राहुल गांधी के थे बेहद करीबी

आरपीएन सिंह राज परिवार से हैं। पडरौना के राजा के नाम से प्रसिद्ध है। पहले कांग्रेस के बड़े नेता थे और राहुल गांधी की करीबी रहे। कांग्रेस सरकार में परिवहन राज्यमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और गृह राज्य मंत्री पदों पर रहे। आरपीएन सिंह 25 जनवरी 2022 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा द्वारा आरपीएन सिंह के राज्य सभा में भेजे जाने से पार्टी को लाभ मिलेगा और नई ऊंचाईयां मिलेंगी। ऐसा भाजपा नेताओं का मानना है।

कुशीनगर से लोक सभा के प्रत्याशी की दौड़ में थे आरपीएन सिंह

कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा में आये आरपीएन सिंह को लोकसभा का उम्मीदवार बनाने का कयास लगाया जा रहा था। लेकिन आज राज्य सभा को उम्मीदवार बनाये जाने से इसका पटाक्षेप हों गया। एक तबका यह भी मानता कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति से आते हैं उनकी जाति की अच्छी खासी संख्या है।इस आधार पर उनको लोक सभा का टिकट मिलेगा। आरपीएन सिंह भी अब क्षेत्र में काफी सक्रिय थे और आम जनता के बीच रह रहे थे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story