×

UP: मां के साथ शौच के लिए गई युवती का बोलेरो सवार युवकों ने किया अपहरण, पिता को डर-...बेटी का कर देंगे धर्म परिवर्तन

kushinagar Crime News: लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि, 'आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। वो मेरी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं'।

Mohan Suryavanshi
Published on: 15 Dec 2023 3:17 PM GMT
kushinagar Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

kushinagar News: मां के साथ शौच के लिए गई एक किशोरी को बोलेरो सवार युवकों ने जबरन उठाकर ले गए। बेटी को आंखों के सामने उठाते देख मां ने शोर मचाया। मौके पर जब तक लोग पहुंचे, तब तक आरोपी युवती को लेकर फरार हो गए।

कहां का मामला?

ये घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाने के एक गांव की है। एक शख्स ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि शुक्रवार (15 दिसंबर) तड़के उसकी 20 वर्षीया पुत्री अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत की ओर गई थी। उसी वक़्त बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उसकी बेटी का मुंह दबाकर बोलेरो में खींच लिया। मां ने खूब शोर मचाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बोलेरो सवार किशोरी को अगवा कर फरार हो गए।

युवती की मां ने आरोपियों को पहचाना

पिता ने बताया कि, उनकी पत्नी ने बोलेरो से आये सभी लोगों की पहचान कर ली। तहरीर में सभी आरोपियों को नामजद भी किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लायी है।

तहरीर में क्या कहा?

लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब मेरी लड़की और उसकी मां शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। तभी गांव के ही कुछ युवक आए और मेरी बेटी का मुंह दबाकर अगवा कर फरार हो गए। लड़की की मां के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए। लेकिन, तब तक अपहरणकर्ता गाड़ी लेकर भाग चुके थे। लड़की की मां ने घटना को अंजाम देने वालों को पहचान कर ली। लड़की के पिता ने एक महिला और 6 नामजद युवकों पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया।

पिता को डर, बेटी का कर देंगे धर्म परिवर्तन

लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि, 'आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। वो मेरी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं'। इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि 'तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। कुछ कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story