Kushinagar News: आर्केस्ट्रा देखने गयी बालिका से युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

Kushinagar News: आर्केस्ट्रा देखने गयी एक 10 वर्षीय बालिका को एक युवक बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। रेप के बाद बेहोशी हालत में बालिका को छोड़कर फरार हो गया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 22 July 2024 12:35 PM GMT
Kushinagar News
X

 Kushinagar News (Pic: Newstrack)

Kushinagar News: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ दिन पूर्व बारात में आर्केस्ट्रा देखने गयी एक 10 वर्षीय बालिका को एक युवक बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। रेप के बाद बेहोशी हालत में बालिका को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। अस्पताल में भर्ती मासूम बालिका बार बार कह रही थी कि सामने आने पर दरिंदे की पहचान कर लूंगी। पुलिस की टीम लगातार उस दरिंदे की खोज में रात दिन एक कर दी थी।

अंततःआज पुलिस को सफलता मिली और अभियुक्त को रामकोला पुलिस टीम ने परोरहा नहर से 100 मीटर आगे कप्तानगंज वाले रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 297/2024 धारा 65(2) /115(2)/351(2) /137(2) /137(2) बी0एन0एस0 व 5एम /6 पाक्सो एक्ट के तहत रामकोला थाने में मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला का निवासी प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त पर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

क्या था पूरा मामला

रामकोला थाना के एक गाव में 12 जुलाई 2024 की रात्रि को एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गन्ने के खेत में एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जो अपने ही गांव में बगल में शादी में गयी थी। जहां से अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसे बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में रेप किया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी। उस व्यक्ति की शिनाख्त शादी में बने एक विडियो के माध्यम से हुई जो उसी गांव का दामाद निकला। जो बिना निमंत्रण के उस शादी में गया हुआ था। जिसने बालिका से रेप किया। उक्त प्रकाश में आये अभियुक्त प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी साकिन कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष की शिनाख्त व तस्दीक नाबालिग बालिका के द्वारा भी किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम- रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह, प्रभारी साइबर टीम मनोज पंत व उनकी टीम, रामकोला थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाषचन्द श्रीवत्स , स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक आलोक कुमार, रामकोला थाने के उपनिरीक्षक आकाश सिंह, अमरजीत चौहान शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल हिमान्शु सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव, मानवेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल सीता, मोनिका सिंह भदौरिया रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story