×

नोएडा में प्रशासन का दावा फेल! कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहा ऑक्सीजन

डीएम ने गोयल गैस प्रबंधन को लिखित पत्र में स्पष्ट किया है कि जिले में उन्हें केवल 22 फीसद ऑक्सीजन आपूर्ति मिल रही है

Deepankar Jain
Reporter Deepankar JainPublished By Chitra Singh
Published on: 5 May 2021 3:48 PM GMT (Updated on: 5 May 2021 3:49 PM GMT)
नोएडा में प्रशासन का दावा फेल! कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहा ऑक्सीजन
X

ऑक्सीजन (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

नोएडा: कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों के इलाज के चाहे कितने भी दावे गौतमबुद्धनगर जिला व स्वास्थ्य विभाग कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही है। संक्रमण से लड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण ऑक्सीजन (प्राणवायु) की जिले में उपलब्धता नहीं है। जबकि दावा किया जा रहा है कि 60 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जिले में आवश्यकता है, 50 मैट्रिक टन की आपूर्ति हो रही है।

जिलाधिकारी ने गोयल गैस प्रबंधन को लिखित पत्र में स्पष्ट किया है कि जिले में उन्हें केवल 22 फीसद ऑक्सीजन आपूर्ति मिल रही है, जबकि कंपनी प्रबंधन की ओर से गाजियाबाद को 47, दिल्ली को 25 और गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जनपदों को पांच फीसद में ही समेट दिया जा रहा है। 22 फीसद ऑक्सीजन के सहारे सौ फीसद शहरवासियों का जीवन कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। यहीं कारण है कि जिले में कोरोना संक्रमण से अधिक मौत हो रही हैं। अस्पताल से ज्यादा होम आइसोलेशन में मरीजों का इलाज चल रहा है। गिरते ऑक्सीजन सेचुरेशन को संभालने के लिए मरीजों की के स्वजन ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर जिले से लेकर गाजियाबाद, दिल्ली की दौड़ लगा रहे है। गौतमबुद्धनगर में 4 एजेंसी जय दुर्गा गैसेज, पूजा गैसेज, मित्तल एयर प्रोडक्ट एवं संजीवनी गैसेज की ओर से अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है। फिर भी संपूर्ण आपूर्ति पर संकट बना हुआ है। जबकि यह लोग गौतमबुद्धनगर के साथ-साथ गाजियाबाद में भी आपूर्ति कर रहे है।

अधिक बेड के बावजूद नहीं मिल रही ऑक्सीजन

गोयल गैस प्रबंधन की ओर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, राजधानी दिल्ली को लगभग 4500 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इसमें गौतमबुद्धनगर को का अंश मात्र 22.03 फीसद, जबकि गाजियाबाद का अंश 47.12 फीसद निर्धारित है। गाजियाबाद में कोविड बेड की संख्या लगभग 3200 है और गौतमबुद्धनगर में 3714 कोविड बेड की संख्या है, जिसे निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

जिले की कंपनियों की ओर से ऑक्सीजन की आपूर्ति

एजेंसी प्राप्त सिलेंडर गौतमबुद्धनगर में आपूर्ति अंतर

संजीवनी गैस 333 141 192

जय दुर्गा गेसेज 310 205 105

पूजा गैस कंपनी 160 160 -

ईएसआइ 72 72 -

कुल 875 578 297

गाजियाबाद की कंपनी कर रही ऑक्सीजन की आपूर्ति

एजेंसी प्राप्त सिलेंडर गौतमबुद्धनगर में आपूर्ति अंतर

अभि गैसेज- 1051 158 893

अग्रवाल गैसेज 753 35 718

ऑक्सीजन सेंटर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)


छह अस्पतालों को सीधे ऑक्सीजन आपूर्ति का आदेश

गौतमबुद्धनगर में जहां कोविड व नान कोविड मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है, वहीं लगभग 900 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति गोयल गैस से कम हो रही है। इसलिए कंपनी को सीधे निर्देश दिया गया है कि वह छह अस्पतालों को अतिरिक्त डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति सीधी करें।

इन अस्पताल में सिलेंडर की आपूर्ति की जाए

नोएडा कोविड अस्पताल सेक्टर-39 200

चाइल्ड पीजीआइ, सेक्टर-30100

शर्मा मेडिकेयर- 60

सूर्या हास्पिटल- 40

जेएस हास्पिटल- 40

निम्स- 85

इंडो गोल्फ- 40

संजीवनी- 60

एसआरएस हास्पिटल- 50

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story